कोरोना कंट्रोल सेंटर मेन ड्यूटी पर नहीं पहुँचे छह डाटा एंट्री ऑपरेटरों को कारण बताओ नोटिस जारी

कोरबा । कोविड ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने के कारण छह डाटा एंट्री आॅपरेटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने सभी छः कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने सभी छः डाटा एंट्री आॅपरेटरों को कारण बताओे नोटिस जारी किया है। सभी छह कर्मचारियों की ड्यूटी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में डाटा एंट्री कार्य के लिये लगाई गई थी। सभी ने अपने कर्तव्य स्थल में उपस्थिति नहीं दी है इसलिये सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ड्यूटी में उपस्थित न होना सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किये गये छह आॅपरेटरों में कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन में पदस्थ प्रणिता दुबे, अर्चना सिंह एवं मोनिका भतवे हैं। वाणिज्य कर विभाग कोरबा में पदस्थ रूपेश कंवर तथा कार्यालय जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ कलाराम चैहान तथा प्रहलाद कंवर हैं। सभी आॅपरेटरों को तत्काल अपनी उपस्थिति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में देने के निर्देश दिये गये हैं तथा तीन दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिये गये हैं। निर्धारित समयावधि में नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने या संतोष प्रद जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कर्मचारियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत दाण्डिक, विभागीय या निलंबन की कार्रवाई की जा सकेगी।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!