कोरबाः- हत्यारों ने पहले दरवाजे को धारदार हथियार से तोड़ा, फिर ASI नरेंद्र सिंह पर किए ताबड़तोड़ वार, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद

कोरबा / कोरबा जिले के बांगो थाने में पदस्थ एएसआई नरेंद्र परिहार की लाश उनके कमरे में मिली है। जानकारी के मुताबिक नाइट शिफ्ट के बाद वह अपने कमरे में चले गए, जिसके बाद शुक्रवार सुबह खून से लथपथ उनका शव कमरे में मिला। सूचना तक तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले परिहार के कमरे का दरवाजा थोड़ा उसके बाद अंदर घुसकर उनकी हत्या कर भाग निकले। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिसके जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। इसकी जांच के लिए विशेष टीम को भी तैयार किया गया है।

पुलिस को संदेह है कि हत्या गुरुवार रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद हुई होगी। वहां आसपास कुछ युवकों के शराब पीने की बात भी सामने आ रही है। नरेंद्र सिंह परिहार किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से मना किया होगा इसके बाद ही या विवाद बढ़ा होगा। बाबा पारा इलाके के कुछ युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सबसे पहले थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने बड़े अफसरों को दी। खबर मिलते ही एसपी वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बैरक को सील कर दिया गया है। मुख्य मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है।

थाने से 10 कदम दूर नई बैरक बनी है । नरेंद्र सिंह उसी के एक कमरे में रहते थे। उनका परिवार एनटीपीसी जमनीपाली में निवास कर रहा है। उनकी पोस्टिंग बांगो में होने के कारण वह यहां से जमनीपाली आना-जाना करते थे। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक हत्यारों ने पहले दरवाजे को फरसा नुमा धारदार हथियारों से तोड़ा इसके बाद वे अंदर घुसे और सो रहे नरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए।

एक वार उनके हाथ पर किया फिर गले पर वार किया। सुबह पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जब डॉग को घटनास्थल से छोड़ा तो वह अंबिकापुर रोड पर कुछ दूर पर जाकर रुक गया। पुलिस इस मामले में नरेंद्र सिंह परिहार के हाल ही में जांच किए जा रहे मामलों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है की हत्या दुश्मनी या फिर बदला लेने की नीयत से की गई है।

  • Related Posts

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त…

    Read more

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी
    error: Content is protected !!