कोरबाः- नाबालिक आदिवासी लड़के की हत्या, दोस्तों के साथ गया था घूमने, चेहरे और गुप्तांग पर किया गया वार, पुलिस का कहना अभी तक नही मिली शिकायत

बीरेंद्र मंझवार (फाइल फोटो)

कोरबा/ जिले में 16 साल के एक आदिवासी लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लड़का अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। इस दौरान गांव के ही कुछ लड़कों ने उस पर हमला कर दिया और चेहरे व गुप्तांग पर लात-घूंसों से वार किया। हालांकि हत्या का कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने गए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक शिकायत ही नहीं मिली है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। 

अपने एकलौते बेटे की फोटो लिए बीरेंद्र के माता-पिता।

अपने एकलौते बेटे की फोटो लिए बीरेंद्र के माता-पिता

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन के ग्राम नकटीखार निवासी बीरेंद्र मंझवार (16) पुत्र  अवधराम मंझवार नौ मार्च की शाम अपने दोस्त सुंदर मंझवार के साथ बाइक से निकला था। दोनों किसी काम से करतला के केराकछार गए थे। इसी दौरान कुछ लड़कों ने बीरेंद्र से बुरी तरह से मारपीट की। इसके चलते उसके चेहरे, गुप्तांग और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग गई। वारदात के बाद बीरेंद्र घर लौट आया। अगले दिन उसकी हालत देख परिजन अस्पताल ले गए। वहां से रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

परिजनों ने बताया कि बीरेंद्र घटना वाली रात करीब 11 बजे घर पहुंचा था। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो उसे देखने कमरे में गए। चेहरा खून से सना था। कंबल उठाकर देखा तो पूरे शरीर में खून लगा था। गुप्तांग और चेहरे पर चोट के निशान थे। उसी समय उसे अस्पताल ले गए थे। पिता अवधराम ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि केराकछार के लड़कों ने उसे बेहरहमी से पीटा था। सुंदर किसी तरह जान बचा कर भागा है।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में लिखवाने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों को करतला भेज दिया गया अबतक कहीं शिकायत दर्ज नहीं की गई है। वहीं करतला थाने में पदस्थ एएसआई अनिल खाण्डे ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है प्रभारी अवकाश पर हैं।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!