कोरबा लोकसभा:- कांग्रेस की सरकार दूर करेगी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी :- ज्योत्सना महंत

● जनसंपर्क में पहुंच रहीं सांसद को सुनने उमड़ रही जनता ●

मीडिया सेशन/ कोरबा लोकसभा से सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गांवों के दौरे पर लगातार चल रही हैं। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उचलेंगा, मोरगा, खूंटामुड़ा, केंदई, कोटखर्री आदि गांवों में सांसद पहुंचीं। सरल व सहज सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामवासी गदगद नजर आए। उन्होंने सांसद का परंपरागत स्वागत किया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि आप सबको मिलकर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार लाना है और कोरबा में भी कांग्रेस को जिताना है। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा के मजदूरों को दोगुनी 400 रुपए मजदूरी मिलेगी। गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। सांसद ने कहा कि आज गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या के रूप में देश के सामने खड़ी है जिससे कांग्रेस ही छुटकारा दिला सकती है।

गरीबी दूर करने के लिए आप सभी मतदाता 7 मई को मतदान केन्द्र में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और सरकार चुनकर समस्याओं से छुटकारा पाएं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस को 5 साल का मौका देकर देखें, सबके लिए बेहतर न्याय और कार्य होगा। यदि फिर से भाजपा की सरकार बनती है तो इसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा, क्योंकि वे संविधान को बदल देंगे।

आदिवासियों और उनके जल-जंगल-जमीन पर खतरा मंडराएगा और अडाणी-अंबानी कोयला खोदेंगे। जनसंपर्क के दौरान संजय दास, कैलाश दास, कृष्णा दास, देवी दास, श्याम दास, हीरा बाई, अनिला, हरमनिया, सीमा बिंझवार, सुमेर सिंह, नंदनी, लगन सिंह, वीर सिंह, शिवराम, बृजलाल, पुरूषोत्तम, अधीर साय, जानकी बाई, मंगली बाई, रशीदा बीबी, जैबुन, सुंदर सिंह, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, सुरेश कुमार, गंगाराम, मानसी सिंह, शशिकला, महिपाल सिंह, संग्राम सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

● दुकानों में खरीदी भी की सांसद ने ●

सरल व सहज सांसद ने मोरगा बाजार में लोगों को संबोधित करने के बाद खरीदारी करने भी निकल पड़ी। उन्होंने मनिहारी सामानों सहित सब्जी आदि की भी खरीदारी की। इस दौरान व्यवसायियों से उन्होंने चर्चा कर समर्थन मांगा।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!