कोरबा:- रानी धनराज कुंवर अस्पताल में लगी आग,मरीजों को निकाला गया बाहर, कोई हताहत नहीं

कोरबा/ कोरबा स्थित रानी धनराज कुँवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलते ही मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ में हड़कंप मच गया. अस्पताल से मरीजों को किसी तरह बाहर सुरक्षित निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. दमकल की कई गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में लगी. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ. आगजनी की घटना के बाद प्रसूता महिला और नवजात शिशु को लेकर परिजन अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बैठने को मजबूर हो गए. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की बड़ी हानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. मरीज, उनके परिजन और स्टाफ बाल-बाल बचे.

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!