
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा कोरबा के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्वेता नर्सिंग होम,पावर हाउस रोड कोरबा में दिनांक 30.04.2025 दिन बुधवार को आयोजित किया जाएगा , साथ ही श्वेता नर्सिंग होम कोरबा के द्वारा फ्री ओपीडी/निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी । मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा कोरबा की अध्यक्ष दुर्गा बजाज ने सभी से निवेदन किया है कि अक्षय तृतीया के दिन रक्तदान कर अक्षय पुण्य के भागी बने , साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करें ,इसके अतिरिक्त फ्री ओपीडी /निशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा का भी लाभ उठाएं। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष दुर्गा बजाज ने लोगों से निवेदन किया है कि रक्तदान करने वाले अपना नाम लिखवा ले , जिससे कि उन्हें मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जा सके ।








Comments are closed.