कोरबा:- युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, लगाती थी गुपचुप का ठेला, सुसाइड नोट लिखा- ‘कुछ बात हावय जेकर से तकलीफ हे’

कोरबा/ जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। नेहरू नगर में प्रीति चौहान (26) गुपचुप का ठेला लगाती थी। गुरुवार रात वह काम के बाद घर लौटी और सोने चली गई। शुक्रवार सुबह कपड़े के फंदे में लटका शव मिला। घटना बालको थाना क्षेत्र की है। मृतका की मां चमरा राम चौहान रेशम विभाग में कार्यरत है। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने छज्जा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। मौके से बरामद सुसाइड नोट छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा गया है। नोट में लिखा है कि वह अपने माता-पिता और परिवार से बहुत प्यार करती है, लेकिन कुछ तकलीफों के कारण यह कदम उठा रही है।

घर का छज्जा तोड़कर परिजन कमरे में घुसे थे

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

प्रीति 12वीं पास थी और बालको में गुपचुप (स्नैक्स) का ठेला चलाती थी। घटना वाली रात को वह अपनी दुकान बंद कर सीधे सोने चली गई थी। परिवार को लगा कि वह थकी हुई है। बालको पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!