कोरबा में बोले अमित शाह – मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया हूं…

कोरबा / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कोरबा में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने जनसभा में कहा कि मेरा सौभाग्य है मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया हूं, इसलिए मैं अपनी बात जय श्रीराम बोलकर शुरू करता हूं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, अटल जी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने छत्तीसगढ़ वालों को छत्तीसगढ़ की भेंट देने का काम किया। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के लोगों को बताने आया हूं कि आपका यह सालों का सपना, ढाई-ढाई पीढ़ी की ये लड़ाई छत्तीसगढ़ को अलग राज्य मिले, वो लड़ाई कांग्रेस के अत्याचारों से कहीं न कहीं रूकी हुई थी। कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा – कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को गरीबी, भुखमरी, खस्ताहाल सड़कें, अंधेरा, बेरोजगारी और नक्सलवाद देने का काम किया। भाजपा की सरकार ने 15 साल के अंदर छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर करने का काम किया। इस सरकार ने झूठ बोलने… बार बोलने और माइक में बोलने के सूत्र को अपना लिया है। इन्होने झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। बघेल जी, आपने आदिवासियों के लिए क्या किया इसका हिसाब छत्तीसगढ़ की जनता मांग रही है।
आगे अमित शाह ने कहा कि यह OBC बहुल, आदिवासी बहुल प्रदेश है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की केवल बात करती है लेकिन पिछड़े वर्ग के उत्थान का काम हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने किया। हमने पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने से लेकर वजीफा देने तक… इस वर्ग के लिए अनेक काम किए हैं।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!