
□ मुड़ापार अंबेडकर भवन के पास स्थित कुष्ठ रोग आश्रम पहुंचकर फल वितरित किए □ कुष्ठ आश्रम में बिजली की समस्या सुन चौकी प्रभारी को तुरंत दुरुस्त करने आदेशित किया □ पूरी टीम के साथ ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचकर राखी बंधवा कर शुभकामना प्राप्त की

कोरबा/ आज रक्षाबंधन त्योहार के शुभ अवसर पर श्री भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा कुष्ट रोग आश्रम एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम गए व कुष्ट रोग आश्रम के पीड़ितों व उनके परिजनों को फल वितरित किया व उनके साथ समय बिताया कुष्ठ आश्रम में बिजली न होने की समस्या बताये जाने पर तत्काल चौकी प्रभारी को समस्या दूर करने आदेशित किया गया।
ब्रह्माकुमारी आश्रम के दीदियों द्वारा पुलिस विभाग की पूरी टीम के जवानों को राखी बांध कर शुभकामना प्रदान की गई ।









Comments are closed.