
कोरबा।पाली ब्लॉक के मूढूनारा गांव में 6 साल की मासूम मोनी राठिया की सांप काटने से मौत हो गई। बच्ची को अस्पताल ले जाने में 27 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ा, जबकि जिला अस्पताल महज 12 किलोमीटर दूर था। सड़क और पुल नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ।परिजनों के मुताबिक, रात 2 बजे बच्ची शौच के लिए उठी थी। अंधेरे में करैत सांप ने उसे डस लिया। पिता ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर शौच कराया, तभी यह घटना हुई। तुरंत निजी वाहन से अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन गांव के पास का नाला बरसात में उफान पर था, जिससे सीधा रास्ता बंद हो गया।परिवार को मजबूरी में 27 किलोमीटर घूमकर कोरबा मेडिकल कॉलेज पहुंचना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया।मासूम के पिता रूप सिंह राठिया ने आरोप लगाया कि सड़क और पुल की कमी के चलते इलाज में देरी हुई, जिससे उनकी बेटी की मौत हो गई।रिश्तेदार देवकरण पांडे ने बताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों की मांग: गांव में पक्का पुल और सड़क बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।









Comments are closed.