कोरबा: पाम मॉल के बाहर रईसजादों की अय्याशी, वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कोरबा शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पाम मॉल स्थित ओएनसी बार के बाहर रईसजादों की अय्याशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवतियां नशे की हालत में सड़क पर दौड़ती नजर आ रही हैं और युवक खुलेआम शराब पीते दिख रहे हैं।घटना बुधवार रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक व्यवसायी आर्यन राय (27 वर्ष) निवासी नमन बिहार, मानिकपुर चौकी क्षेत्र और सुरक्षा कर्मी आशीष सिंह (34 वर्ष) निवासी सेक्टर-5 बालको, खुलेआम शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों नशे की हालत में थे और सड़क किनारे शराब का सेवन कर रहे थे।सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर कार्रवाई की गई। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा और तत्काल कार्रवाई की गई।हालांकि, यह मामला यहीं नहीं रुका। एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी नशे की हालत में ड्यूटी करता दिख रहा है। इस पर भी पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर सख्त कार्रवाई की है।शहरवासियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि ऐसे प्रभावशाली रईसजादों पर पुलिस कठोर कार्रवाई क्यों नहीं करती। लोगों का कहना है कि ये युवा अक्सर रात में शराब के नशे में गाड़ियों से रफ्तार भरते हैं, जिससे आम लोगों की जान को खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है – क्या पुलिस प्रभावशाली परिवारों के दबाव में नरमी बरत रही है? क्या कानून सबके लिए बराबर नहीं है? जब तक इन रईसजादों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शहर में अराजकता और असुरक्षा का माहौल बना रहेगा।अब देखना यह है कि इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है और क्या वाकई कानून के समक्ष सब बराबर हैं या नहीं।

  • Related Posts

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ राताखार बस्ती पहुंची, जहां…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!