कोरबा:- पति की शातिराना साजिश, एक्सीडेंट में पत्नी-बच्ची की हत्या करने की कोशिश…?

कोरबा/ पति ने अपनी पत्नी और बच्ची को चलती बाइक से गिरा दिया। कुलदीप बघेल (35) की दो बेटी है। लड़की होने से वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। सोमवार को तीनों बाइक से कही जा रहे थे, इसी दौरान उसने जानबूझकर ब्रेक मारकर दोनों को गिरा दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र की घटना है। रामनगर रोड पर हुई इस घटना में पीड़िता अनुराधा बघेल और उनकी बच्ची घायल हो गईं। दोनों के सिर और हाथ में चोट आई थी। पत्नी ने पति पर दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है।

5 साल पहले अनुराधा और कुलदीप बघेल की लव मैरिज हुई थी। दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। शादी के बाद कुलदीप कोरबा में एक निजी बैंक में काम करने लगा, जहां वह किराए के मकान में रहता है। अनुराधा का कहना है कि दो बेटियों के जन्म के बाद से पति, सास और ससुर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। सास-ससुर ने उन्हें घर से निकाल दिया, जिसके बाद कुलदीप उन्हें कोरबा ले आया वे लोग रामनगर बस्ती में रहते थे। घटना के दिन कुलदीप ने तेज रफ्तार बाइक पर सवार अनुराधा और बच्ची से कहा कि वह उन्हें नहीं रखेगा और गिरा दिया। हादसे में बच्ची के चेहरे और हाथ पर चोटें आईं, जबकि अनुराधा के सिर और हाथ में चोटें लगीं। घटना के बाद कुलदीप दोनों को घर ले गया और शराब पीकर सो गया। पीड़िता किसी तरह बच्ची को लेकर मानिकपुर चौकी पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    जमनीपाली छुरा कछार से होते हुए दीपका जाने वाली मुख्य मार्ग में शासन द्वारा रेलवे के ऊपर से पासिंग के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।जिसमे से लोगो…

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री हसदेव डैम के निकट कई बरसों से मुर्गा , मटन एवम मछली की दैनिक बाजार लगते आया है जहां पे 15- 16 दुकानें चलाइए जाति है।निगम द्वारा दुकानों को…

    Comments are closed.

    You Missed

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    error: Content is protected !!