कोरबा:- तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई इलाक़ों में गिरे ओले,दिन में छाया अंधेरा, बिजली गुल

कोरबा/ कोरबा में सोमवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर 2 बजे के बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे।शहर में दिन के समय भी अंधेरा छा गया। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमरियापारा में ट्रांसफॉर्मर के पास के पेड़ों से शॉर्ट सर्किट की स्थिति बनी। चिंगारियां निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। बारिश के कारण शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। काशी नगर वार्ड नंबर 23 बोल बम चौक में नालियां जाम होने से गलियों में घुटने तक पानी भर गया। कई घरों में पानी घुस गया। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के बाद आंधी-तूफान आ रहा है। मौसम के इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

  • Related Posts

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने मां वैष्णो देवी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए इस नवरात्रि में चौथी…

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू हो गया। यह आंदोलन लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर है।…

    Comments are closed.

    You Missed

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव
    error: Content is protected !!