कोरबा ट्रिपल मर्डर : पकड़े गए सभी आरोपी पूर्व उपमुख्यमंत्री की बड़ी बहू निकली मास्टरमाइंड, अपने भाई से कराई हत्या, 6 गिरफ्तार आपसी रंजिश घटना का कारण, 18 अप्रैल को भी हत्यारों का प्लान हुआ था फेल

कोरबा । कोरबा जिले के ग्राम भैसमा में हुए ट्रिपल मर्डर की मास्टरमाइंड पूर्व उप मुख्यमंत्री की बड़ी बहू निकली। उसने अपने पूरे परिवार  के साथ मिलकर अपने ही देवर , देवरानी व मासूम बच्ची का सोची समझी साजिश के तहत मर्डर करवाया। पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना में घायल हुए मुख्य आरोपी को करतला के स्वास्थ्य केंद्र से व दूसरे आरोपी को जांजगीर-चाम्पा जिले के बार्डर में नगरदा थाना के आरक्षकों ने गिरफ्तार कर उरगा पुलिस के हवाले किया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भैसमा व ग्राम सलिहाभाटा से की गई। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने यह ह्त्या कराई थी। इससे पहले 18 अप्रैल को हत्या करने का प्रयास आरोपियों ने किया था जिसमे सफलता नही मिली थी।
अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के कनिष्ठ पुत्र हरीश कंवर, उनकी पत्नी और पुत्री की बुधवार तड़के निर्मम हत्या घर पर ही कर दी गई। 
हरीश का बड़ा भाई हरभजन कंवर तड़के करीब 4 बजे हर दिन की तरह बाड़ी निकल गया था। उसकी पत्नी मायके ग्राम सलिहाभाठा गई हुई है। इधर घर में कम देख सकने वाली वृद्धा मां, हरीश कंवर, और उसकी पत्नी सुमित्रा व पुत्री यशिका रह गए। हत्यारों ने इसी बीच घर में घुसकर धारदार हथियार व भारी ठोस वस्तु से हत्या को अंजाम दिया व भाग निकले। हरभजन जब घर लौटा तब रक्त बिखरे देखकर हत्या का पता चलते ही कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही मौक़े पर पुलिस के अधिकारी मातहतों, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पहुंच गए व आरोपियों की तलाश शुरू हुई। घटनास्थल के बाहर पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर दो लोग घर के भीतर घुसते नजर आए। इसी तरह खोजी डॉग बाघा घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर बाजार लगने वाले स्थल पर मौजूद पेड़ के पास जाकर ठहरा और यहां से चीतापाली की ओर जाने वाले मार्ग पर आगे बढ़ा। इस संकेत का पुलिस ने पीछा किया और ग्राम ढोंगदरहा होते हुए सलिहाभांठा-नोनबिर्रा मार्ग तक पहुंचे। सलिहाभाठा डेम में जले हुए कपड़े के अवशेष मिले जिन्हें जब्त किया गया। पुलिस को जानकारी मिली क डॉयल 112 को फोन कर इस मार्ग में सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई और पहुंचे एम्बुलेंस से परमेश्वर नामक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछा तो कोई सड़क हादसा होना नहीं बताया। इस आधार पर पुलिस सीधे परमेश्वर के पास अस्पताल पहुंची जिसकी आंख और चेहरे के आसपास जख्म बने थे जो दुर्घटना के नहीं थे। दरअसल अपने बचाव में हरीश कंवर ने हथियार छीनकर हमला किया था जिससे यह चोट लगी। परमेश्वर कंवर मृतक हरीश के बड़े भाई हरभजन का सगा साला है और कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र भी है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या करना बताया है। उसकी बहन हरभजन की पत्नी की इसमें भूमिका उजागर हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे मृतक का भाई हरभजन, उसकी पत्नी धनकुंवर, साला परमेश्वर, परमेश्वर का दोस्त राम प्रसाद, परमेश्वर का बड़ा भाई, उसकी नाबालिग बेटी शामिल है। 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!