कोरबा: झमाझम बारिश से नदी- नाले उफान पर, पानी के तेज बहाव में बही बाइक; युवक किसी तरह जान बचाकर बाहर निकला

कोरबा। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। सोमवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब हरदी बाजार से अपने गांव भेलवाडोंगरी लौट रहे युवक की बाइक लीलागर नदी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि युवक किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आया।

घटना ग्राम नेवसा के पास की है, जहां लीलागर नदी पर बना पुराना पुल बारिश के चलते जलमग्न हो गया। पानी का बहाव पुल से करीब तीन फीट ऊपर था, लेकिन इसके बावजूद 20 वर्षीय शंकर सिंह गोंड, जो हरदी बाजार से अपने गांव लौट रहा था, बाइक से नदी पार करने की कोशिश करने लगा। बीच पुल पर आते ही वह तेज धार में फंस गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी हीरो मोटरसाइकिल बहकर नदी में समा गई।

इस घटना ने लीलागर नदी पर अधूरे पुल निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा एक करोड़ पचहत्तर हजार रुपये की लागत से लीलागर नदी पर पुल का निर्माण 60 मीटर कराया जा रहा है, जो कि लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पुल अभी भी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। जबकि बारिश होने से पुराने पुल में पानी का बहाव बढ़ जाता है, बावजूद इसके ठेकेदार लापरवाहीपूर्वक मनमाने ढंग से नए पुल के निर्माण में लेटलतीफी कर रहा है।

यह मार्ग बिलासपुर-सीपत को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। साथ ही आसपास के गांवों के स्कूली और कॉलेज छात्र भी इसी रास्ते से पढ़ाई के लिए आवाजाही करते हैं। बारिश के दिनों में यह पुल जानलेवा बन जाता है, जहां लोग एक-दूसरे के सहारे पार करते हैं।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!