कोरबा जिले के पसान थाने का मामला, WhatsApp पर डीजीपी को आया मैसेज….”सर, थाना प्रभारी एक साल से बहन के दहेज प्रताड़ना से मौत की शिकायत नहीं लिख रहे”……डीजीपी ने जांच करा तुरंत सस्पेंड करने का आदेश किया जारी

रायपुर । डीजीपी डीएम अवस्थी ने “समाधान” का एक अनूठा कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत व्हाट्सएप नंबर पर कोई भी किसी की भी शिकायत प्रमाण के साथ कर सकता है। डीजीपी डीएम अवस्थी की इस पहल के बाद पुलिस महकमे से जुडे लोगों के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में आज डीजीपी के पास व्हाट्सएप नंबर कोरबा के एक थाना प्रभारी की भी शिकायत मिली। शिकायत की गयी थी कि दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने के 1 साल बाद भी मामले में FIR नहीं की गयी
शिकायत पर डीजीपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कोरबा के पसान थाना प्रभारी अभय सिंह को सस्पेंड करने का आदेश दिया। समाधान कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत  इमरान खान ने समाधान कार्यक्रम के व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत की थी कि उसकी बहन की दहेज प्रताड़ना से मौत हुयी है, जिसकी शिकायत करने के एक साल बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।

डीजीपी ने शिकायतकर्ता से वीडियो कॉल कर पूरे मामले को सुना। मृतका के भाई ने बताया कि वह एक साल से भटक रहा है लेकिन उसकी मृत बहन को न्याय नहीं मिल रहा है। इसके बाद डीजीपी ने तत्काल कोरबा एएसपी को फोन कर मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि टीआई अभय सिंह ने पूरे मामले में लापरवाही बरती है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी नहीं दी। इस पर अवस्थी ने पसान टीआई अभय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिये।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!