कोरबा – खड़े ट्रेलर से भिड़ी डबल डेकर बस,चालक और हेल्फर बस छोड़ हुए फरार

कोरबा – राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से एक यात्री बस जा भिड़ी। दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। सामने की सीट पर फंसे एक यात्री को कई घंटे की मशक्कत कर बस की बॉडी काटकर निकाला जा सका। यात्री बस का चालक और कंडक्टर फरार हैं।जानकारी के अनुसार आज बुधवार तड़के लगभग 4 बजे यह हादसा बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदखार में हुआ। बताया गया कि बरौदखार मार्ग में एक ट्रेलर खड़ा कर चालक आराम कर रहा था। इस बीच झारखंड के गढ़वा से रायपुर के मध्य संचालित होने वाली रात्रिकालीन दुबे ट्रेवल्स की बस मार्ग से गुजरते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गई। चालक की लापरवाही से बस ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी।रात्रि में यात्री बस की स्पीड काफी ज्यादा थी सम्भवतः चालक को झपकी आ जाने से हाईवे पर खड़े ट्रेलर से पल भर में जा भिड़ी। तेज झटके से स्लीपर व सीट पर सोए यात्रियों को चोट आई है। बस चालक और कंडक्टर यात्रियों को उनके हाल पर छोड़कर भाग निकले। इधर, हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। कुछ देर के बाद 112 सहित बांगो थाना की टीम मौके पर पहुंची। इस समय तक आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। सभी की मदद से पुलिस ने बस से चोटिल लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। 6 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!