कोरबा के कोविड अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव, एक ने बेटी तो दूसरी ने बेटे को दिया जन्म

मेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित महिलाओं का कराया सुरक्षित प्रसव,
कलेक्टर श्रीमती कौशल ने मेडिकल स्टाफ की तारीफ की, प्रसूताओं को दी बधाई

कोरबा । कोरबा के विशेष कोविड अस्पताल मे 12 घंटो के अंतराल पर दो गर्भवती कोरोना संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव मेडिकल टीम ने कराया है। कोरोना की मरीज़ एक युवती ने विशेष कोविड अस्पताल की मेडिकल टीम के प्रयासों से स्वस्थ बालक को जन्म दिया तो दूसरी के घर स्वस्थ सुंदर बेटी आई है। जन्म लेते ही बच्चों की किलकारियो से पुरा कोविड अस्पताल गुंजायमान हो गया और उसमें इलाज करा रहे सभी कोरोना मरीज़ों के जीवन में आशा और जीवन के प्रति सकारात्मकता का भाव भर गया।
कोविड अस्पताल में डॉक्टर प्रिन्स जैन के नेतृत्व में अस्पताल की मेडिकल टीम ने रवि शंकर शुक्ल निवासी कोरोना संक्रमित महिला का स्वस्थ प्रसव कराया। कोरोना से संक्रमित महिला को कल सुबह ही प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल में भर्ती किया था।महिला की कोरोना जाँच रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद से वह होम आईसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रही थी। परंतु कल सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अमले ने उसे सुरक्षित प्रसव के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया था।महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।इसी तरह कल शाम को ही एक अन्य कोरोना पीड़ित पौड़ी बहार रहवासी गर्भवती को कोविड अस्पताल में लाया गया था। महिला भी पहले से ही होम आईसोलेसन में रहकर कोरोना का इलाज करा रही थी।
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने दोनों शिशुवती माताओं को बधाई दी और कोविड अस्पताल के पूरे मेडिकल स्टाफ की तारीफ कर होैसला बढ़ाया है। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिला के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण सुरक्षित प्रसव कराना चुनौतीपूर्ण है, जिसे डाक्टरों की टीम ने अच्छे ढंग से निभा रही है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बनाए गये कोविड अस्पताल में ईलाज कराने वाले मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। कोविड अस्पताल में कुशल डाक्टरों और नर्सों की मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बी.बी.बोर्डे ने बताया कि दोनों महिलाओं का ईलाज होम आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा था। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर  को कल सुबह और दूसरी  शाम को ही ईएसआईसी कोरबा में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर प्रिन्स जैन की देखरेख में डॉक्टर उषा धीरे, सुष्मिता परिदा, निर्मला कंवर और झूलकुंवर जगत की टीम ने दोनों का सफलतापूर्वक प्रसव कराया जिसके बाद दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हैं। नर्सों द्वारा जच्चा-बच्चा की लगातार देखभाल की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि अभी तक कोविड अस्पताल में चार गर्भवती कोरोना पाजीटिव महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!