कोरबा: करंट लगने से कक्षा 6 की छात्रा की मौत, स्कूल जाने से पहले लाइट बंद करते समय हुआ हादसा

कोरबा। शहर में एक कक्षा 6 की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान छात्रा करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना सर्वमंगला नगर स्थित बरेठ मोहल्ला की है। 12 साल की भूमि निषाद दुरपा के कर्म भारती स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। वो स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। बिस्तर साफ करने के बाद वह कमरे की लाइट बंद करने गई। स्विच दबाते ही वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। किसी तरह उसे करंट से छुड़ाकर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा

भूमि के पिता गोपाल निषाद ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह स्कूल के लिए उठी थी और बिस्तर ठीक करने के बाद लाइट बंद करने लगी, तभी यह हादसा हो गया। करंट लगते ही बच्ची जोर से चिल्लाई, जिसके बाद परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और किसी तरह उसे करंट से अलग किया।

बारिश के कारण बिजली बोर्ड में आ रहा था करंट

गोपाल निषाद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर के बिजली बोर्ड में करंट आ रहा था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हादसे के बाद लाइन को तुरंत बंद कराया गया।

भूमि को रील्स बनाने का शौक था

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भूमि पढ़ाई में बहुत होशियार थी और स्कूल जाने के लिए हर रोज समय से तैयार हो जाती थी। वह मां के कामों में भी हाथ बंटाती थी और अपने छोटे भाई से बेहद लगाव रखती थी। उसे सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का भी शौक था और हाल ही में उसने एक वीडियो भी बनाया था।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!