कोरबा:- KCN कंपनी यार्ड में लगी भीषण आग, वन विभाग की नर्सरी तक फैली, दो कार और कई बाइक आईं चपेट में

कोरबा । रिसदी स्थित केसीएन कंपनी के यार्ड में भीषण आग लग गई। आग में दो चारपहिया वाहन और कई बाइक जल गईं । आग कंपनी यार्ड से लगी वन विभाग की नर्सरी तक फैल गई।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही नगर सेना की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, आग यार्ड के पीछे स्थित वन विभाग के जंगल से शुरू हुई। वहां से फैलते हुए यह दीवार के रास्ते यार्ड में खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गई। केसीएन कंपनी के मालिक मनोज कुमार ने बताया कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जंगल में आग लगने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची और न ही समय पर आग पर काबू पाया गया।

नगर सेवा के प्रभारी पी बी सिदार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे खुद मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। यार्ड में खड़ी गाड़ियों के अलावा टायर भी आग की चपेट में आ गए। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!