कॉमन हजार्डस वेस्ट ट्रीटमेंट स्टोरेज एंड डिस्पोजल फेसिलिटीज TSDFS का विरोध शुरू

तिल्दा/नेवरा/ पंचायत केसदा में मेसर्स रामकी एन्वायरो इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा 20 . 42 हेक्टेयर जमीन को लीज में लेकर कॉमन हजार्डस वेस्ट ट्रीटमेंट स्टोरेज एंड डिस्पोजल फेसिलिटीज के पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई 07 -08 -2021 दिन शनिवार को 11 बजे वेंकट रमना पोल्ट्री फार्म के सामने किया जाना है इसे लेकर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में विरोध शुरू हो गया है । लोगो को यह बताया गया था की डिस्पोजल प्लांट डाला जा रहा है लोगो को लगा की दोना, पत्तल और पानी चाय पीने का डिस्पोजल प्लांट डाला जा रहा है परन्तु जैसे ही पता चला की यह कारखान तो ख़राब और दूषित कचरा को डिस्पोज करने का प्लांट है और इसके लगने के बाद भविष्य में लगभग 20-से 30 किलोमीटर के अंतर्गत भूजल दुषित हो जायेगा ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है । आस पास केसदा, बिलाड़ी, रिगनी, खपरी, सिनोधा, हथबंध, सिमगा, तिल्दा नेवरा के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एक साथ प्लांट का विरोध चालू कर दिए है । और उनका कहना है की इस प्लांट को किसी भी हाल में यहाँ पर नहीं लगने दिया जायेगा पता चला है ग्राम पंचायत केसदा में धारा 144 लागू है और लोक सुनवाई के लिए पंडाल तैयार करवाया जा रहा है जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है वही ग्राम पंचायत केसदा सरपंच किरण ने कहा की इस प्लांट को हमारे पंचायत के द्वारा एन ओ सी नहीं दिया जायेगा इसके लगने से आस पास के क्षेत्र में प्रदुषण बढ़ जायेगा जन जीवन अस्त व्यस्त हो जायेगा । ग्राम पंचायत बिलाड़ी सरपंच श्रीमती सोना यदु ने कहा की वह दिन दूर नहीं जब धरती के प्राणी बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे। देश में 14 बड़ी, 55 लघु व 100 छोटीे नदियों में मल, मूत्र, दूषित जल व औद्योगिक कचरा उंढेला जा रहा है। धरती के प्राणी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में तकरीबन 60 प्रतिशत बीमारियों का कारण अशुद्ध पानी है। जल प्रदूषित होने का मुख्य कारण मानव द्वारा औद्योगिक कचरे को जलधाराओं में प्रवाहित करना है। इस प्लांट को किसी भी सूरत में हमरे गांव के पास में लगने नहीं देंगे नहीं तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ़ नहीं करेगी । उप सरपंच बिलाड़ी ने कहा की फ़ैक्टरियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल प्रदूषण का प्रमुख कारण है। रासायनिक तत्व पानी में मिलकर जलजनित बीमारियों को जन्म देते हैं। कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीज, क्लोराइड, सल्फेट, कार्बोनेट, तेल, फिनोल, वसा, ग्रीस, मोम, घुलनशील गैसें आदि जल के वास्तविक गुण को प्रभावित करती हैं। पृथ्वी पर कुल 71 प्रतिशत जल उपलब्ध है जबकि इसमें से 97.3 प्रतिशत पानी खरा होने के कारण पीने के योग्य नहीं है। यह प्लांट तो कारखानों के कचरो को डंप करेगा जिससे प्रदूषण बढ़ जायेगा इसे हम कभी नहीं लगने देंगे धरती संकट में है। पोखर, तालाब, कुएं व नदियां सूख रही हैं। भूजल स्तर गिरता जा रहा है। मौसम का मिजाज बदल रहा है। जलवायु परिवर्तन से प्राकृतिक आपदा के खतरे बढ़ गए हैं। दो दशक पहले तक गांवों में कुएं के पानी का इस्तेमाल होता था। आज अधिकांश कुएं ठप हो चुके हैं।अब तालाब किनारे पशु-पक्षियों का झुंड प्यास बुझाने नहीं आता है। हंस तालाबों में तैरना बंद कर दिए हैं। नदियां मैली होती जा रही हैं। दूषित जल की वजह से नदियों के जलीय जीवों पर खतरा मंडरा रहा है। गर्मी आते ही हैंडपंप का पानी सूख जाता है। पानी की पहली परत प्रदूषित हो चुकी है। आयरन, आर्सेनिक, फ्लोराइड युक्त पानी धरती के प्राणियों के लिए कहर बनता जा रहा है। शुद्ध पेयजल का संकट गहराता जा रहा है।ऐसे में
कॉमन हजार्डस वेस्ट ट्रीटमेंट स्टोरेज एंड डिस्पोजल फेसिलिटीज TSDFS प्लांट को लगाया जाना तिल्दा नेवरा के आस पास के क्षेत्रो में भूजल और वातावरण में प्रदुषण को खुला निमंत्रण देना है इसका विरोध होने लगा है लोग आक्रोशित हो रहे है ।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!