
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ पूर्व में चेंबर द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत भवन में टीकाकरण केंद्र का व्यवस्थित एवं आरामदायक संचालन देखते हुए नगर वासियों की मांग थी कि नगर के बीच में पुनः वैक्सीन सेंटर प्रारंभ किया जाए ।
छत्तीसगढ़ चेंबर अध्यक्ष अमरपाल पारवानी जी के निर्देश छत्तीसगढ़ कैट के अध्यक्ष जितेंद्र दोषी छत्तीसगढ़ कैट के कार्यकारी अध्यक्ष वासु मखीजा
कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव के निर्देश एवं मार्गदर्शन से कैट एवं चेंबर की तिल्दा इकाई ने आज स्थानीय हरे माधव भवन में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साह से टीका लगाकर टीका उत्सव मनाया टीकाकरण कार्यक्रम में हरे माधव परमार्थ समिति के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं इसके अलावा चेंबर एवं कैट के रमेश विरानी, कन्हैया हरीरामानी, राजा खूबचंदानी, नीलेश वाधवा, मनीष कोटवानी, राहुल तेजवानी, राजेश कोटवानी, महेश वाधवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं व्यवस्थित ढंग से टीकाकरण कार्य प्रारंभ करवाया जिसमें दोपहर 3:00 बजे तक 70 से अधिक लोगों का सफल टीकाकरण हो चुका था ।
यह कार्यक्रम आगामी 7 दिनों तक यहां पर आयोजित रहेगा टीम के सदस्यों ने बताया कि जिस तरह तीसरी लहर आने वाली है और उसके खतरे से बचने के लिए सिर्फ टीकाकरण ही एकमात्र सुरक्षा कवच है इसलिए नगर वासियों से अपील की है कि जिनका भी अपना या उनके स्टाफ का टीकाकरण नहीं हुआ है वह अपना आधार कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्र पहुंचे टीका बिल्कुल सुरक्षित है और तिल्दा को 100% टीकाकरण से ही 100% कोरोनावायरस से मुक्ति मिल सकती है । साथ ही टीम ने अमरपाल पारवानी जी को धन्यवाद प्रेषित किया कि पूर्व में और वर्तमान में कोरोना महामारी से लड़ने में व्यापारियों की सहभागिता उनके निर्देश एवं मार्गदर्शन से ही संभव हो सकी टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ होने पर सभी व्यापारी संघों ने खुशी व्यक्त की एवं अपना अपने परिवार एवं अपने संपूर्ण स्टाफ का टीकाकरण करवाने का आश्वासन दिया एवं टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया ।







Comments are closed.