केंद्रीय संसदीय मंत्री ने ज्योत्सना महंत को किया नामांकित, राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य किया नियुक्त

भारत सरकार के केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को केंद्रीय रेल मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का बतौर सदस्य नामांकित किया है। इस आशय की सूचना अवर सचिव अनिल कुमार ने सांसद को देते हुए रेल मंत्रालय से संबंधित समस्याओं और सुझाव पर ध्यानाकृष्ट करने का आग्रह किया है।
भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के अवर सचिव अनिल कुमार ने जारी पत्र में कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को सूचित करते हुए कहा कि केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी के द्वारा आपको राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य नामांकित किया गया है। मा. मंत्री ने विश्वास जताया है कि आप अपना समय निर्धारित कर सकेंगे व रेल मंत्रालय से भी अनुरोध किया गया है कि वह समिति पर आपके नामांकन के संबंध में औपचारिक अधिसूचना संकल्प जारी कर इस समिति के गठन कार्यों तथा कार्यक्रम सहित आवश्यक सूचनाएं आपको प्रेषित करेंगे।
0 रेल विभाग से खासे परेशान हैं नागरिक : ज्योत्सना महंत
रेल मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सदस्य के रूप में नामांकित होने के उपरांत कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्रांतर्गत कोरबा और कोरिया, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर सहित क्षेत्र के रेल यात्री लंबे समय से रेल विभाग से खासे नाराज हैं। यात्री सुविधा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। वहीं इन दिनों ट्रेनों की लेटलतीफी और यात्री ट्रेनों के कैंसल होने के कारण और भी ज्यादा परेशान हैं। सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में समिति की होने वाली बैठक में इन सभी मुद्दों पर प्रमुखता से बात रखी जाएगी।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!