किसानों की तरह तुम से भी माफी मांगेंगे पीएम मोदी, पहलवानों के धरने में पहुंचे सत्यपाल मलिक

नई दिल्ली/ जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कुश्ती संघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अपना समर्थन दिया है। सत्यपाल मलिक बुधवार को नई दिल्ली में जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

पिछले दिनों पुलवामा हमले को लेकर दिए गए बयान के बाद सत्यपाल मालिक काफी चर्चा में दिखाई दिए थे, एक दिन पहले ही उन्होने ऐलान किया था कि वह जंतर-मंतर पहुंच कर पहलवानों का समर्थन करेंगे।

यह देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है..

मीडिया से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि पहलवानों का समर्थन बढ़ाने की जरूरत है और मैं इसे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से अपनी भूमिका निभाऊंगा, क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं है, यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है। उन्होने कहा, ‘मैं इन पहलवान लड़कियों को धैर्य रखने के लिए कहना चाहता हूं, क्योंकि यह इस लड़ाई में सफल होंगी, देश इनके साथ है। इन्हें कुश्ती के क्षेत्र में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए संघर्ष करने वाली लड़कियों के रूप में याद किया जाएगा’

किसानों ने पीएम से माफी मंगवा ली थी..

सत्यपाल मलिक ने कहा, “जब किसान संघों ने कुछ महीने पहले विरोध प्रदर्शन किया, तो वे पीएम से माफी मांगने में सफल रहे थे। तुम (पहलवान) भी इस ही तरह सफल हो कर ही रहोगे”। इससे पहले मंगलवार को बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने कहा कि सात महिला पहलवानों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है, जिन्होंने कुश्ती महासंघ के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है

विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन दो बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट ने कहा कि जिन लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने आरोप लागया है कि एक नाबालिग शिकायत करने वाली लड़की के परिवार को धमकाया जा रहा है।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!