
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ नगर पालिका तिल्दा नेवरा में पालिका के एक बड़े भूभाग में अवैध रेत का भंडारण लगातार देखने को मिल रहा है। गत दिनों पहले मीडिया कर्मियों के द्वारा इस विषय पर खबरें प्रकाशित की गई थी जिसके चलते नगर पालिका सीएमओ जी.डी. डहरिया ने सभी रेत माफियाओं को नोटिस जारी कर सभी के पास भेज दिया था।
केशवाणी ट्रेडर्स, मां शारदा ट्रेडर्स, प्रकाश ट्रेडर्स, पिंटू ट्रेडर्स, छाबड़िया ट्रेडर्स, निहारिका ट्रेडर्स, इस प्रकार से ये प्रमुख रेत भंडारण करने वाले फर्म है जिनको नोटिस जारी किया गया था।लेकिन पता चला है कि रेत माफिया नोटिस लेने से इनकार कर दिए। जिसके बाद नगर पालिका सीएमओ जी.डी. डहरिया ने नोटिस की छाया प्रति व विवरण लिखकर माइनिंग अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु भेज दिया है। लेकिन किन अधिकारियों के छत्रछाया में इस प्रकार का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है ? क्या रेत माफियाओं के साथ नगर के अधिकारी मिले हुए हैं ? या कोई माइनिंग ऑफिसर ? नगर के निम्न भूभाग में इस तरह रेत माफियाओं का जमावड़ा देखने को मिलता है।







Comments are closed.