
कोरबा / देश की प्रतिष्ठित पत्रिका हंस में प्रकाशित कहानी राष्ट्रपति का दत्तक के लेखक कामेश्वर पांडेय ने प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यक्रम में अपनी कहानी प्रक्रिया का खुलासा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति का दत्तक कहानी का स्रोत कोरबा जिले के एक समाचार पत्र में प्रकाशित एक छोटा सा समाचार था। जिसमें बताया गया था कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ने कलेक्टर के यहां गुहार लगाई…. जब मैंने यह समाचार पढ़ा तो उस पात्र को उसकी पीड़ा को फैंटेसी के माध्यम से एक कहानी के रूप में परिवर्तित किया जो हंस में प्रकाशित हुई और मुझे ₹10000 राशि का राजेंद्र यादव कथा सम्मान प्राप्त हुआ।
कामेश्वर पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा यह राशि चाहे छोटी हो या बड़ी मगर मुझे प्रसन्नता इस बात की हुई की देश की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिका ने छत्तीसगढ़ कोरबा अंचल के राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की आवाज को मुखर किया।
प्रगतिशील लेखक संघ की कोरबा इकाई द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें शहर के लेखक कवियों व पाठकों ने शिरकत करी। लेखक श्री पांडेय ने सर्वप्रथम कहानी राष्ट्रपति का दत्तक का पाठ किया और रचना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से वक्तव्य दिया।
कहानी पर उपस्थित लेखक गण में भी अपने विचार रखे हिंदी के महत्वपूर्ण कवि भास्कर चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपति का दत्तक कहानी एक नया प्रतिमान स्थापित करती है। कहानी का भाव उसकी गहराई पाठकों को विचार करने पर मजबूर कर देती है।
मोहम्मद यूनुस अध्यक्ष प्रगतिशील लेखक संघ ने कहा कि राष्ट्रपति का दत्तक कहानी अप्रतिम है।
कार्यकारी अध्यक्ष सुरेशचंद्र रोहरा अपने संबोधन में बताया कि यह कहानी एक ऐसी कहानी के रूप में आने वाले समय में प्रतिष्ठित हो सकती है जिसमें महादलित कोरवा जनजाति का दर्द और त्रासदी अंकित है।
एल्डरमैन संनददास दीवान के अनुसार राष्ट्रपति का दत्तक कहानी लेखक कमलेश्वर पांडे ने जिस तरह छत्तीसगढ़ी व्यवहार और भूमि की प्रस्तुति की है वह रेखांकित करने योग्य है। पत्रकार संपादक हरिराम चौरसिया ने कहा कि यह कहानी शिल्प विधा में बेजोड़ है।एक अमर रचना है।
इस अवसर पर अंजना सिंह ठाकुर ने कहा राष्ट्रपति का दत्तक कहानी अपने विविध भाव में महत्वपूर्ण है। दिलीप अग्रवाल दीपक सिंह, सुधीर राजपूत ने विचार व्यक्त किए। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रगतिशील लेखक संघ के संरक्षक शिव शंकर अग्रवाल के कार्यालय में संपन्न हुआ।








Comments are closed.