
कोरबा / भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने आज 09/03/2023 को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध इंदिरा गांधी चिकित्सालय कोरबा पहुंचे वहां से मरीजों की कुछ शिकायत कामरेड वर्मा के पास आई थी मरीजों से मिलने के लिए कामरेड वर्मा वहां पहुंचकर मरीजों से हाल-चाल पूछे और मरीजों ने बताया कि यहां पर बेड पर बेडशीट नहीं मिल रहा है। बैठने का टेबल की सुविधा नहीं है साफ सफाई नहीं हो रहा है और व्हीलचेयर मरीजों को नहीं मिल पा रहा है इस सब सुनने के बाद कामरेड वर्मा ने यहां के सक्षम अधिकारी डी ई ए एन गोपाल सर से मुलाकात की और सारी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराएं उसके बाद गोपाल सर ने उन्हें आश्वासन दिए कि मैं तत्काल इसका निरीक्षण कर रहा हूं कामरेड वर्मा के साथ में कामरेड उषा देवी वर्मा भी मौजूद थी ।











Comments are closed.