काक एक ऐसे कार्टूनिस्ट थे जो कार्टून से चौकाते थे दिमाग की बिजली जला देते थे- रोहरा

कोरबा/ प्रगतिशील लेखक संघ कोरबा इकाई ने देश के जाने माने कार्टूनिस्ट हरीश चंद्र शुक्ला उर्फ ‘काक’ को श्रद्धांजलि दी है, स्वर्गीय काक देश के जाने-माने कार्टूनिस्ट थे बुधवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आज प्रगतिशील लेखक संघ में एक बैठक करके श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में सुरेश रोहरा, अध्यक्ष, अरविंद पाण्डेय, सचिव सहित नगर के कवि एवं लेखकों ने शिरकत की। दैनिक लोक सदन के संपादक और प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष सुरेश रोहरा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि काक एक ऐसे कार्टूनिस्ट थे जो अपने कार्टून से चौकाते थे दिमाग की बिजली जला देते थे । ज्ञात हो कि देश के सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट कॉक का निधन हो गया है जिसकी खबर आने पर शोक व्यक्त करने के लिए प्रगतिशील लेखक संघ ने ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में बैठक की। हरीश चंद्र शुक्ला का जन्म 16 मार्च 1940 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक छोटे से गांव पुरा में हुआ था। वह एक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट थे और उनके कार्टूनों का स्वर्णिम काल 1983 से 1990 के बीच था, जब अखबार पढ़ने वाले ज्यादातर लोग पहले ‘काक’ के कार्टून देखते थे और बाद में समाचार पढ़ते थे। उनके पिता शोभा नाथ शुक्ला एक स्वतंत्रता सेनानी थे और हरीश चंद्र शुक्ला के परिवार में उनकी पत्नी और चार बेटे हैं।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!