कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल पंम्पो में दिया धरना, एक माह में 17 बार मूल्य वृद्धि

तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

तिल्दा/ नेवरा/ कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल पम्पो में जाकरके धरना दिया और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव के निपटते ही केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने सिर्फ़ 1 माह में 17 बार मूल्य वृद्धि की, धीरे-धीरे पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमत को 100प्लस कर देना बहुत ही चिंताजनक और शर्मनाक है, ये लोग अपनी जेबें भरने के लिये देशवसियों के जेब में डाका डाल रहे है। इतना ही नहीं बात सिर्फ़ पेट्रोल डीज़ल की नही है आज गैस की क़ीमत को भी देख लिया जाए तो वह भी आसमान छू रहा है।कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्धि के लिये वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी को जिम्मेदार बताया जा रहा है। जिस पर कांग्रेस द्वारा बयान जारी कर कहा गया कि प्रति बैरल न्यूनतम कीमत रहने के बावजूद भी तेल की कीमतों में कमी नहीं की जाती है। पेट्रोल, डीजल को माल एवं जीएसटी के दायरे में लाने पर ही पेट्रोल, डीजल के दाम में कमी आ सकती है। बावजूद इसके सरकार तेल कंपनियों के साथ मिलकर मुनाफाखोरी कमाने में लगी है।

जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने कहा कि पिछले 13 महीने में पेट्रोल 25.72 रुपये, डीजल 23.93 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। कई राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर पार इनकी कीमत हो गयी है। उन्होंने आरोप लगाया, पेट्रोल-डीज़ल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के लिए कच्चे तेल की क़ीमतें नहीं बल्कि मोदी सरकार द्वारा बढ़ाएं गए कर ज़िम्मेदार हैं। वाहन ईंधन की कीमतों में रविवार को फिर वृद्धि की गई है, इससे पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया।

वहीं, डीजल पहली बार 86 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया। वाहन ईंधन की कीमतों में चार मई से 20 बार बढ़ोतरी हुई है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अब पेट्रोलियम ईंधनों की कीमत ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमिटी के ग्रामीण कोषाध्यछ महेश अग्रवाल का कहना है कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में मंहगाई बेलगाम हो गई है तथा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीमिक्षा गुरू डहरिया कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से खाद्य पदार्थ और अन्य सामानों के दामों में बढ़ोतरी हुई है. जिससे आम जनजीवन परेशान है. कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई थी, तो भाजपा ने जमकर विरोध किया था. लेकिन अभी भाजपा शांत बैठी है. विरोध प्रदर्शन में शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवादास टंडन , ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलदाऊ साहू -रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष सुनील सोनी पार्षद सोनू मारकंडे -लक्ष्मीनारायण वर्मा–एल्डरमैन श्वेजा परवीन-दिलीप देवांगन- प्रकाश मेघानी -अमजद खान – प्रमोद वर्मा -गजानंद साहू -अमजद खान -नविन अग्रवाल – स्थानीय प्रदेश पदाधिकारि, पूर्व प्रत्याशी,,, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारिय, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला ब्लॉक पदाधिकारि प्रदर्शन में शामिल थे ।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!