
तिल्दा /नेवरा /काँगेस भवन में सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, जिला ग्रामीण काँग्रेस के संयुक्त महामंत्री प्रकाश मेघानी का जन्मदिन भारी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर रेलवे व्यापारी संघ के सदस्य भी उपस्थित थे
जिला काँग्रेस के संयुक्त महामंत्री विजय हरिरामानी ने मंच पर पुष्पदान से स्वागत करते हुए मेघानी के बधाई उद्बोधन में कहा कि भाई प्रकाश का व्यक्तित्व समाज-सेवा में निरंतर समर्पण का रहा है। काँग्रेस परिवार उन्हें उनके नाम के अनुरूप अपनी अच्छाइयों के प्रकाश से चमकते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा का समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम अचानक रद्द हो जाने से उन्होंने दूरभाष पर शुभकामना संदेश दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे व प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री रामचन्द गिन्डलानी ने प्रकाश मेघानी को केक कटवाकर दीर्घायु व सफलता की कामना की।
पटाख़ों के धूम, पकवान भोज और बाजे-गाजे के संग खुशनुमा माहौल में अनेक काँग्रेस जन समारोह में शामिल हुए। इनमे नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष देवादास टंडन, नीरज राठी, श्याम वाधवा, लष्मीनारायन वर्मा, दिलीप वर्मा, प्रमोद वर्मा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलदाऊ साहू,विजय हरीरमानील, ओम ठाकुर, पप्पू नामदेव, दिनेश सोनी, मयंक मेघानी, नंदलाल लालवानी, सुनील सोनी, होलाराम पोर्ते, शिव अग्रवाल, श्याम डहरिया, योगेश टंडन, वीरेंद्र साहू, पप्पू नामदेव, श्रीमति गौरी बाई वर्मा, दुलारी वर्मा, पार्वती वर्मा, मंजू यदु सहित भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।







Comments are closed.