
पार्टनर तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है – रोहरा
कोरबा/ हिंदी के महत्वपूर्ण प्रगतिशील कवि गजानन माधव मुक्तिबोध की साठवीं पुण्य तिथि पर उन्हें स्थानीय प्रगतिशील लेखकों के मंच ने याद किया । कवि मुक्तिबोध पर केंद्रीत दैनिक लोक सदन के अंक का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन के करकमलों संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से जसराज जैन ने कहा कि गजानन माधव मुक्तिबोध हिंदी के ऐसे कवि हैं जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता उनके साहित्य पर लगातार शोध चल रहे है।
ऐसे मौके पर स्थानीय स्तर पर उन्हें स्मरण किया जा रहा है जो अविस्मरणीय पहल है । इस अवसर पर स्थानीय प्रलेस अध्यक्ष एवं दैनिक लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने कहा मुक्तिबोध ऐसे समकालीन कवि हैं जिन्हें आज संपूर्ण देश में स्मरण किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने साहित्य में उसे सच को स्थापित किया जिसमें जिंदगी और मृत्यु दोनों ही रेखांकित है।
उन्होंने बताया कि मुक्तिबोध की पुण्यतिथि की अवसर पर लोक सदन में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व के संदर्भ में सामग्री का प्रकाशन किया गया है। कवि मुक्तिबोध की कविताएं आज भी लोगों को उद्वेलित कर रहे हैं सोने पैर मजबूर कर रही है।
70 80 साल पहले जो उन्होंने लिखा है वह आज भी प्रासंगिक है उन्होंने इस अवसर पर जसराज जैन जी के उसे तकिया कलाम का जिक्र किया जो वो अक्सर कहा करते हैं -पार्टनर शहर का क्या हाल है? ऐसे ही मुक्तिबोध भी कहा करते थे- पार्टनर तुम्हारी राजनीति क्या है? इस अवसर पर पत्रकार सनंद दास दीवान, बोधसिंह ठाकुर, अफजल खान, प्रदीप गुप्ता, विमल थवाईत, बजरंग सोनी, सूरज, रामायण महंत, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन पत्रकार सनंददास दीवान द्वारा किया गया।










Comments are closed.