करंट से युवक की मौत, शिकारियों ने शव जंगल में दफनाया 45 दिन बाद खुलासा, 15-से 20 लोगों का षड्यंत्र, सब जायेंगे जेल

कोरबा । शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शिकारियों ने घटना को छुपाने के लिए युवक का शव जंगल में ही दफन कर दिया। 45 दिनों के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर गांव के ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। घटना में लगभग 15 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
मामला जिले के करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरचूआ का है। आज से 45 दिन पूर्व बेहरचूआ निवासी आनंद राम रात के समय अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे जंगल के अंदर टॉर्च की रोशनी दिखाई दी।  इसके बाद वो रास्ता बदलकर जंगल के दूसरे रास्ते से अपने गांव की ओर जाने लगा। इसी दौरान गांव के शिकारियों के द्वारा जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से आनंदराम की मौके पर ही मौत हो गई। 
घटना की जानकारी जब शिकारियों को लगी तो उन्होंने इस मौत को छुपाने के लिए आनंद राम का शव जंगल में ही दफन कर दिया। आरोपियों ने आनंद राम के मोबाइल को निकाल कर तोड़ दिया। टूटे हुए मोबाइल को शव को दफन किए गए स्थान से बहुत दूर एक बोरवेल के अंदर डाल दिया।  आनंदराम जब अपने घर नहीं लौटा तब परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।  
परिजनों ने पुलिस के समक्ष आनंद राम के हत्या की आशंका भी जताई थी। इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही थी। जब सफलता नहीं मिली तो मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। क्राइम ब्रांच ने कड़ी जोड़ते हुए आनंद राम की खोजबीन करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। 
पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित तार को जंगल में बिछाया जाता है । इसी तार की चपेट में आकर करंट लगने से आनंदराम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तहसीलदार की उपस्थिति में कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया।  परिजनों ने शव की पहचान की, तत्पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!