करंट से ग्रामीण घायल, जंगल के रास्ते लकड़ी लेकर ट्रैक्टर पर लौट रहा था घर

कोरबा/ जंगली सुअर का शिकार करने बिछाए गए करंट की चपेट में आने से ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है. मामले की जांच जारी है, लेकिन कई मामले ऐसे हैं, जिसमें आज तक विभाग न किसी को पकड़ पाया और न कुछ पता लगा सका.ये मामला करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बरपाली का है. जहां बरपाली भांठापारा निवासी 53 वर्षीय महेश श्रीवास अपने खेत का लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था. वापस लौटते समय करंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया.

महेश की माने तो वो और उसके परिजन गांव से लगे कुरसिया जंगल में खेत पर लकड़ी कटाई कर रखा हुआ था, जिसे वो लेने के लिए गांव का ट्रैक्टर किराया कर लेने गया गया हुआ था. देर शाम होने के बाद ट्रैक्टर पर लकड़ी लोड होने के कारण वो और उसके परिजन गांव से लगे पगडंडी वाले रास्ते से वापस लौट रहे थे, तभी अचानक 11 केवी से लगे विद्युत तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया .

एक साल पहले एक ग्रामीण और दो दिन पहले ही दो मवेशियों की करंट लगने से उसी जगह पर मौत हुई थी. घटना की जानकारी वन विभाग को भी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते जंगली जानवर मर ही रहे हैं. ग्रामीण भी शिकार हो रहे हैं.

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!