कपड़ा व्यवसायी के परिवार में कोरोना से 3 मौत होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से बुधवारी बाजार को व्यपारियो ने किया बंद

बिलासपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद बुधवारी बाजार को भी सील कर दिया गया। टिकरापारा जलाराम मंदिर के पीछे रहने वाले व्यवसायी की बुधवारी बाजार में कपड़े की दुकान है। कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार सुबह को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में परिवार के मुखिया की मौत हो गई थी। अभी परिवार सदमे से बाहर आ भी नहीं पाया था कि शनिवार रात को ही संक्रमित मां और बेटे दोनों की मौत रायपुर के एम्स में हो गई, जिससे पूरे टिकरापारा और दयालबंद क्षेत्र में दहशत फैल गया। इसी परिवार का बिलासपुर बुधवारी बाजार में कपड़े का प्रतिष्ठित शोरूम भी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कोविड-19 वायरस से मौत के बाद एहतियात के तौर पर बुधवारी बाजार को आंशिक रूप से बन्द कर दिया गया। रविवार को बुधवारी बाजार के एक बड़े हिस्से में वीरानी छाई रही। यहां के व्यापारियों ने अपने साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए स्वस्फूर्त ढंग से व्यवसाय बंद रखा। वैसे अधिकृत रूप से फिलहाल बुधवारी बाजार को बंद नहीं किया गया है
वही उनसे संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी तेजी के साथ कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। इस बार ट्रैवल हिस्ट्री प्रभावी नहीं है, उसकी बजाय कम्युनिटी स्प्रेड से ही कोरोना फैलता दिख रहा है , जो कि सबसे खतरनाक पड़ाव बताया जाता है। वहीं जानकार बता रहे हैं कि जो लोग इलाज के बाद ठीक होकर लौट रहे हैं उन्हें भी कई शारीरिक बदलाव और दिक्कतें हैं । और इसके बाद भी लोग कोरोना को लेकर बेहद लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि कोरोनावायरस सर्दी जुकाम की तरह का एक संक्रमण है और इससे कुछ नहीं होता। अगर ऐसा ही होता तो फिर इतनी मौतें क्यों हो रही है, इसका जवाब शायद ऐसे कुतर्क करने वालों के पास नहीं है। कई महीनों तक लॉक डाउन लगाने के बाद अब सरकार भी अनलॉक पर जोर दे रही है और गेंद आम आदमी के पाले डाल दिया गया है। इसलिए संकट बढ़ता ही जा रहा है। शुरुआती दौर में भी जानकारों ने भविष्यवाणी की थी कि कोविड-19 की वजह से सर्वाधिक मौतें सितंबर महीने में होने वाली है, यानी असली खतरा तो अभी बाकी है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!