कन्वेंशन हॉल के छज्जा गिरने के मामले में दो अफसर निलंबित, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आयुक्त ने लिया एक्शन

कोरबा। रिसदी मार्ग पर 17 करोड़ की लागत से निर्मित कन्वेंशन हॉल के छज्जा गिरने के मामले में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल आयुक्त ने एक्शन लिया है।लापरवाही पर दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है।निलंबन आदेश में कहा गया है कि अपर आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, प्रक्षेत्र-बिलासपुर के पत्र क्रमांक 511 दिनांक 11.07.2025 के माध्यम से कोरबा में अंतर्गत निर्मित ‘पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर” कन्वेंशनल हॉल में फाल्स सीलिंग गिरने के संबंध में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। भवन का निर्माण दिनांक 23/04/2024 को पूर्ण किया गया है और दिनांक  को अल्प समय में फाल्स सीलिंग का गिरना गंभीर तकनीकी खामी एवं गुणवत्ता में कमी को प्रमाणित करता है। इतने महत्वपूर्ण भवन की एक बड़े भाग की फाल्स सिलिंग के गिरने की घटना से मण्डल की छवि धुमिल हुई है। प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर परीलक्षित अनियमितताओं हेतु संबंधित कार्यपालन अभियंता (सिविल) आर. के. चंदेलिया और सहायक अभियंता (सिविल) कांशी प्रकाश पैकरा को छत्तीसगढ़ सिपिल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में अधिकारियों का मुख्यालय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल मुख्यालय, संभाग जगदलपुर निर्धारित किया जाता है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!