
कोरबा। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कुचेना क्षेत्र में कोरबा-कुसमुंडा-दीपका मार्ग की दुर्दशा को लेकर सोमवार को मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। सड़क धंसने से जहां चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी, वहीं दोपहिया वाहन भी मुश्किल से चल रहे थे। स्थिति को देख विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।विधायक ने आधे घंटे तक पूरे इलाके का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर अंडरब्रिज निर्माण व रेल लाइन से हो रही दुर्घटनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सड़क फिर से धंसी तो जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।मरम्मत कार्य में तेजी:निरीक्षण के बाद संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत कार्य में तेजी लाई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब सड़क फिर से उपयोगी हो जाएगी और परेशानियां कम होंगी।









Comments are closed.