
कोरबा/ कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आत्मानारायण पटेल ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। आत्मानारायण पटेल क्षेत्र में अपने जनसंपर्क, कार्यशैली और सामाजिक सेवा के लिए जाने जाते हैं। बीजेपी से नगरपालिका परिषद कटघोरा के आत्मानारायण पटेल ने अपनी दावेदारी पेश की हैं।
पेश की दावेदारी
आत्मानारायण पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका दावा पक्का है.अपनी जीत के लिए अभी से काम में जुट गए हैं.विकास के कार्यों को लेकर जो भी मैंने काम किए उसका फल मुझे इस बार मिलेगा।
संगठन एवं राजनैतिक जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा का सक्रिय सदस्य हूं.1985 से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रुप में कार्य करते आ रहा हूं पूर्व में वार्ड इकाई अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष तथा दो बार मंडल महामंत्री के रुप में कार्य कर चुका हूं एवं विधि प्रकोष्ठ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा तथा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश सदस्य के रूप में दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से किया गया है। विभिन्न विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में शक्ति केंद्र व जोन प्रभारी के रुप में दायित्व का निर्वहन कर चुका हूं। 2024 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र समिति में सदस्य के रूप में दायित्व का निर्वहन किया हूं। प्रथम नगरीय निकाय चुनाव मध्यप्रदेश 1994 में वार्ड क्रमांक 13 रानी दुर्गावती नगर कटघोरा से पार्षद पद के लिये निर्वाचित हुआ। नगरीय निकाय चुनाव 1994 में मध्यप्रदेश में प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी रहने पर राज्य पत्र में प्रकाशित हुआ। तथा नगर पंचायत कटघोरा का उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुआ। द्वितीय एवं तृतीय पंचवर्षीय नगरीय निकाय चुनाव में पत्नी पूर्णिमा पटेल भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के रूप में पार्षद पद पर निर्वाचित हुई।चौथी पंचवर्षीय में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा मुझे मनोनीत पार्षद के रुप में नियुक्त किया गया था। जिसे इमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। वर्तमान में पार्षद पद का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ कर रहा हूं।
शिक्षा के क्षेत्र में
विद्या भारतीय सरस्वती शिशु मंदिर में सदस्य के रुप में तथा ग्राम भारतीय सरस्वती शिशु मंदिर संयुक्त जिला कोरबा, जांजगीर चांपा का कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन किया हूं । तथा वर्तमान में वार्ड क्रमांक 13 सरस्वती शिशु मंदिर जुराली, कटघोरा का संयोजक एवं हाईस्कूल जुराली कटघोरा में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रुप में दायित्व का निर्वहन कर रहा हूं।
सामाजिक जिम्मेदारी
मरार समाज के ग्राम जुराली के अध्यक्ष, कटघोरा परिक्षेत्र के समाज अध्यक्ष एवं जिला कोरबा मरार समाज अध्यक्ष के रुप में दायित्व का निर्वहन किया हूं। तथा वर्तमान में मरार पटेल समाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तथा पटेल मरार महासंघ छत्तीसगढ़ का कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में दायित्व का निर्वहन कर रहा हूं। तथा कटघोरा परिक्षेत्र एवं आसपास के सभी जाति वर्ग के लोगों से व्यक्तिगत संबंध है तथा उनके हर सुख दुख में सहभागिता निभाता हूं एवं क्षेत्र में धमांतरण एवं मतांतरण का कार्य जोरों पर था जिसे धर्मसेना से संपर्क कर धर्मान्तरण के विरुध मेरे द्वारा आवाज बुलंद किया गया तथा धर्मान्तरीत एवं मतानतरीत लोगों का घर वापसी का काम कराया गया।
धार्मिक गतिविधि एवं खेल
नवधा रामायण में गायन एवं प्रवचन का कार्य निरंतर किया जाता है अपने ग्राम तथा आसपास के जिलों में भी धार्मिक रुप से सतसहभागीता बना रहता है। जिससे लोगों से सीधा सम्पर्क बना रहता है।मेरे द्वारा धार्मिक रुप से व्यवस्थापक के तौर पे सतत् 35 वर्षों से नवधा पाठ का आयोजन कराया जाता है। खेल के दृष्टिकोण से प्रोत्साहन हेतु कबड्डी खेलों का आयोजन किया जाता आ रहा है। जिससे युवाओं से सीधा संवाद एवं सम्पर्क निरंतर बना रहता है।







Comments are closed.