
दीपका / गोल्फ ग्राउंड गेवरा में एसटीएलएल ग्रुप के पूर्व डायरेक्टर स्व. श्री ध्रुव खोड़ जी की स्मृति में नवरात्रि पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। छायादार और फलदार पेड़ लगाए गए। 17 वृक्षों का रोपण किया गया। आम, जामून, बादाम, नीम, अमरूद, कटहल, बरगद और पीपल के पेड़ लगाए गए। स्व. श्री ध्रुव खोड़ जी की गोल्फ खेलने में काफी रुचि थी। प्रभाकर शुक्ला, प्रदीप बारीक और विकास कासवान प्रमुख रुप से मौजूद रहे। प्रभाकर शुक्ला ने कहा की प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। साथ ही जोर दिया गया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।










Comments are closed.