एमसीयू में आगामी सत्र से सिंधी एवं मराठी भाषा पाठ्यक्रम शुरु होगा :-कुलपति प्रो. के.जी. सुरेश,

भोपाल में सफल रहा दो दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव

भोपाल/ माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के एमपी नगर स्थित विकास भवन में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद (एनसीपीएसल ) एवं विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय भाषा उत्सव” का आयोजन किया गया । दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.(डॉ) के.जी.सुरेश ने की, जबकि मुख्य अतिथि श्री लाजपत आहूजा (पूर्व संचालक, मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग एवं वरिष्ठ साहित्यकार) थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अशोक मनवानी (संयुक्त संचालक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग) एवं अशोक जमनानी (उपन्यासकार) थे। महाकवि श्री सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। दो दिवसीय उत्सव में क्विज, निबंध, भाषण एवं काव्य गोष्ठी का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश ने कहा कि भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा विभाग का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने सिंधी के साथ ही मराठी भाषा को भी बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि आगामी शिक्षण सत्र से सिंधी एवं मराठी भाषा में पत्रकारिता का पाठ्यक्रम शुरु किया जायेगा।उन्होंने सिंधी भाषा पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि हिंदी मेरी मां है और सिंधी मेरी मौसी है।

जनसंपर्क विभाग के पूर्व संचालक एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री लाजपत आहूजा ने कहा कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती दक्षिण से चलकर बनारस आए थे। उन्होंने कहा कि वे अखिल भारतीय व्यक्ति थे। सिंधी भाषा पर खतरा होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि सिंधी भाषियों को अपने घरों और अन्य जगहों पर भी सिंधी भाषा में ही बात करना चाहिए। उन्होंने सिंधी भाषा एवं सिंधी लिपि को बढ़ावा देने की बात की । उपन्यासकार श्री अशोक जमनानी ने कहा पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कविता होना अच्छी बात है। उन्होंने मां नर्मदा पर बहुत प्रभावी कविता पाठ किया।

संयुक्त संचालक जनसंपर्क,लेखक और सदस्य सलाहकार बोर्ड साहित्य अकादमी भारत सरकार (सिंधी भाषा) अशोक मनवाणी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तीन भाषा विकास परिषद गठित की गई हैं। सिंधी, संस्कृत एवं उर्दू भाषाओं के पृथक प्रांत नहीं हैं और प्रांत के अभाव में इन भाषाओं का विकास अवरुद्ध ना हो इस दृष्टि से परिषदों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि छह प्रदेश में सिंधी साहित्य अकादमी भी कार्य कर रही हैं जिनमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। उन्होंने विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा विभाग गठित होने पर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम का संयोजन पत्रकारिता विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. राखी तिवारी एवं समन्वय ट्यूटर डॉ. जया सुरजानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक व सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. उर्वशी परमार, अतिथि अध्यापक सुश्री शिवाली श्रीवास्तव एवं सुश्री अंकिता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अविनाश वाजपेयी डीन अकादमिक डॉ. पी. शशिकला, प्रो. संजय द्विवेदी, पुस्तकालय एवं जनसंचार विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. आरती सारंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता उपस्थित थे ।

ये रहे प्रतियोगिता के सिंधी हिंदी भाषी विजेता:

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अभिषेक पांडे, नमन अटोलिया और सृष्टि कुमारी रहे, जबकि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय प्रतिष्ठा पवार, रोहित रोशन, और प्राची ठाकुर रहे l इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय रोहित रोशन, अदीब खान व उद्यांश पांडे रहे। जबकि काव्य पाठ में प्रथम, द्वितीय,तृतीय क्रमशः कु रिया बत्रा राघवेंद्र एवं कु हिमांशी ठकुरानी रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अब बड़ा मुद्दा सामने आया है। लगातार हो रही शिकायतों और आरोपों के बीच कर्मचारी संगठनों ने कड़ा रुख अपनाया…

    Comments are closed.

    You Missed

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन
    error: Content is protected !!