एकता परिषद् द्वारा कबीरधाम के बैगा परिवारों को पोषण आहार तथा रक्षात्मक दवाई वितरित किया गया

तिल्दा/ नेवरा/ एकता परिषद के राष्ट्रीय संस्थापक श्री राजगोपाल पी व्ही एवं एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश शर्मा के सहयोग से चलाये जा रहे राष्ट्रीय आपदा कोविड -19 के तहत कबीरधाम जिला के महिलाओ एवं बच्चो का पोषण आहार एवं रक्षात्मक दवाई, किट, सामग्री से भरे वाहन को एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणसिंह परमार द्वारा एकता परिषद के छत्तीशगढ़ कार्यालय तिल्दा से हरा सफेद झंडा दिखाकर कबीरधाम के लिए रवाना किया गया ।
विदित हो कि एकता परिषद् द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 18 जिलों में कुपोषित बच्चो, अनिमियाग्रस्त माताओं तथा किशोरियों को पोषण आहार वितरित किया जा रहा है, साथ ही रक्षात्मक दवाई भी वितरित किया जा रहा है ताकि सामान्य तबियत ख़राब होने की स्थिति में रक्षात्मक दवाई का उपयोग किया जा सके। यह सभी कार्यक्रम आशा कार्यकर्त्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता तथा स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत प्रतिनिधि को साथ में लेकर किया जा रहा है । इसी तारतम्य में 9 जुलाई को कबीरधाम जिला के बोड़ला विकास खंड के लिए पोषण आहार किट व् रक्षात्मक दवाई किट वाहन को रवाना किया गया ।
10 जुलाई से 12 जुलाई तक कबीरधाम जिला के बोड़ला विकास खंड के ग्राम पंचायत चोरभट्ठी के गाँव बोकरा बाहरा, अमलीडीह, छिंदहाटोला, तेन्दुआडीह, छुहीनाला, चोरभट्ठी, नवाटोला, तेंदुपानी के बैगा परिवारों को 103 कीट पोषण आहार 55 महिलाओं एवं 79 बैगा आदिवासी बच्चो को रक्षात्मक दवाई कीट वितरित किया गया.
रानीदहरा पंचायत के नवाटोला, साजाटोला, गाँधीचुवा, धौराभाठा, मांदीभाठा, बावापथरा, सिंधारी, गाँधीटोला के 67 महिलाओं को पोषण आहार 30 महिलाओं एवं 50 बैगा बच्चों को रक्षात्मक दवाई किट वितरित किया गया. ढोलबज्जा पंचायत के जामुनपानी तथा धवराटोला के 50 गर्भवती शिशु धात्री एवं अत्यंत गरीब 35 महिलाओ को पोषण आहार कीट एवं 11 बच्चो को रक्षात्मक दवाई किट का वितरण किया गया । कोरोना से बचने के लिए शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने का एवं मास्क लगाने की सलाह दिया गया व मास्क वितरण भी किया गया। साथ ही वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया गया ।
वितरण कार्यक्रम में एकता परिषद के क्षेत्रीय मुखिया व् छत्तीसगढ़ बैगा समाज के मुखिया शिकारी बैगा, सरपंच श्रीमती रेखा बंजारे, पँच लाला-बैसाखू, कोटवार परदेशी साहू, मितानिन देवकुंवर -कुंती बाई, श्यामलाल, बिरझा बैगा, बुद्ध सिंह बैगा, अंगद बैगा, फागुराम बैगा, सतून बैगा, उप सरपंच एवं पटेल ढोलबज्जा पंचायत नोहर सिंह बैगा, फगनी बैगिन, जेठिया बैगिन, असली बैगिन, वनाधिकार समिति आमापारा के अध्यक्ष अगहन सिंह बैगा, हजारी बैगा के साथ साथ एकता परिषद छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता रमेश यदु प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!