एक ओर ईडी तो दूसरी तरफ केंद्रीय टीम ने की कार्रवाई,पकड़े गए 9 वाहन, खनिज तस्करों के बीच मचा हड़कंप

कोरबा/ प्रदेश में ईडी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक टीम ने बुधवार को कोरबा पहुंचकर खनिज विभाग के दफ्तर में छापा मारा, जहां टीम ने 2 दिन रहकर दस्तावेज खंगाले, जिससे खनिज विभाग समेत प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। दूसरी ओर इसी दौरान रायपुर से केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की टीम भी जिले में कार्रवाई करने पहुंची थी।

टीम ने कटघोरा, पाली व कुसमुंडा क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहन को पकड़कर जब्त किया है। इसमें 5 वाहन में मिट्टी, 2 में कोयला और 2 में गिट्टी परिवहन हो रहा था। एक ओर ईडी के रडॉर में होने और दूसरी ओर केंद्रीय उड़नदस्ता की कार्रवाई से जिला खनिज विभाग घिरा नजर आ रहा है। हालांकि केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की टीम के साथ स्थानीय खनिज विभाग की टीम भी संयुक्त कार्रवाई में शामिल रही।

जिले में काम कर चुके हैं उड़नदस्ता के निरीक्षक खुंटे

केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की टीम में निरीक्षक उत्तम खूंटे, कुमार मंडावी व सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा शामिल है। इसमें निरीक्षक उत्तम खूंटे पहले कोरबा के खनिज विभाग में निरीक्षक रह चुके हैं, इसलिए उनके नेतृत्व में टीम सरलता से अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों को पकड़ने में सफल रही। केंद्रीय उड़नदस्ता टीम को प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर कार्रवाई करने का निर्देश मिला है। इसके तहत कोरबा समेत कई जिलों में टीम पहुंची।

रेत परिवहन पर निगाह, लेकिन पकड़ में नहीं आया कोई वाहन

केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की टीम ने अवैध खनिज परिवहन के मामले पकड़ने के लिए मुखबिर लगाया है। खास निगाह अवैध रेत परिवहन पर बनाई गई है, लेकिन केंद्रीय उड़नदस्ता टीम के कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन करते वाहन नहीं पकड़ाए। दरअसल कई रेत खदानों के खुलने की वजह से अवैध रेत परिवहन की रफ्तार पहले से कम हो गई है।

अचानक हुई कार्रवाई से खनिज तस्करों के बीच मचा हड़कंप

ईडी की लगातार कार्रवाई के चलते खनिज तस्कर पहले ही दबे हुए थे। चोरी-छिपे रात के अंधेरे में कोयला सहित मिट्टी, मुरुम व गिट्टी का अवैध परिवहन शुरू हुआ था, लेकिन अब केंद्रीय उड़नदस्ता टीम के तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। दरअसल उड़नदस्ता के निरीक्षक उत्तम खूंटे जिले के पुराने अधिकारी हैं, इसलिए वे अवैध खनिज तस्करी के अड्डे को भलीभांति जानते हैं, इसलिए वे डरे हुए हैं।

अवैध खनिज परिवहन पर टीम कर रही है संयुक्त कार्रवाई

जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक के मुताबिक केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की टीम ने जिला खनिज विभाग की टीम के साथ मिलकर अवैध खनिज परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई की है। इसमें 9 वाहन पकड़े गए हैं।

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    । कोरबा में स्थित बाबा श्याम का मंदिर पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की धडक़न बन गया है। यहाँ के भक्तों के अनुसार,जो जो कलयुग घोर बढ़ेगा बाबा तेरा जोर…

    Read more

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका
    error: Content is protected !!