उड़ान युवा मंडल के प्रौद्योगिकी क्विज में 245 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग

सूचना संचार प्रौद्योगिकी से समाज में नवचेतना का संचार कर रहे ट्यौढी के युवा।

बागपत। नेहरू युवा केन्द्र बागपत से सम्बद्ध उड़ान युवा मंडल ट्यौढी की पहल पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 245 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व, साइबर क्राइम, भविष्य का कामकाज, उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी विषय के साथ साथ बागपत में लॉन्च किए गए नगर निकाय निर्वाचन एप से संबंधित प्रश्न भी शामिल किए गए थे। प्रतियोगिता के उपरांत उड़ान युवा मंडल की ओर से सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किए गए।

उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में बढ़ते साइबर क्राइम और इंटरनेट मीडिया के प्रयोग की जानकारी देना था। 245 लोगों ने प्रतिभाग कर उद्देश्य को पूर्ण किया जिसमें 25 लोग पूर्ण स्कोर प्राप्त कर विजेता बने जिनके नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर घोषित किए गए है।

ऑनलाइन आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों में लोग अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिभाग कर पाते है। प्रत्येक माह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवसों पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर जन जागरूकता फैलाने के प्रयास जारी रखेंगे।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!