ई-ऑफिस के माध्यम से फ़ाइल को आगे बढ़ाएं विभाग: कलेक्टर

कोरबा 07 जुलाई 2025/ राज्य शासन के दिए गए निर्देशों के तहत ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के संबंध में आज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टोरेट के सभी शाखाओं के कर्मचारियों को ई-ऑफिस के संचालन और किसी फ़ाइल को एक शाखा से दूसरे शाखा में प्रेषित करने, ऑनलाइन नोटशीट बनाने और फ़ाइल अटैचमेंट करने के संबंध में एनआईसी के अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल द्वारा पीपीटी तथा पोर्टल में गतिविधियों का संचालन कर बताया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अपने कार्यालय से डिजिटल हस्ताक्षर कर फ़ाइल की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग और शाखा ई-ऑफिस के माध्यम से फ़ाइल आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी ऑफिस में फ़ाइल का मूवमेंट समय सीमा में पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित हो। भविष्य में किसी भी कार्यालय के कामकाज को व्यवस्थित ढंग से करने में भी ई ऑफिस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने शाखा प्रभारी और प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों से कहा कि ई-ऑफिस के हर अनुदेश को अच्छे से समझते हुए इसका सावधानी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। प्रारंभिक दौर में समझने में भले ही कुछ कठिन लग सकता है लेकिन इसमें कार्य करना आसान है। इसे सीखने के पश्चात कार्य करने में आसानी होगी और शाखाओं से निकलने वाली फाइल, शाखाओं को प्राप्त होने वाली फ़ाइल का ऑनलाइन रिकॉर्ड रहेगा। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी और कांटछांट नहीं हो सकने से हर फ़ाइल में क्लियरिटी और पारदर्शिता होगी। कलेक्टर ने सभी शाखाओं को अच्छे से प्रशिक्षण देने और उन्हें होने वाली कठिनाई को दूर करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, डिप्टी कलेक्टर रश्मि वर्मा, माधुरी सोम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!