इतिहास में 6 फरवरी

1788 – मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।

1819 – सर थॉमस स्टैमफर्ड़ रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।

1886-जर्मन रसायनज्ञ क्लीमेन्ट विन्कलर ने जरमेनियम तत्व की खोज की। जब वे सिल्वर-सल्फाइड ऐर्गाइरोडाइट पर कार्य कर रहे थे तो उन्हें 93 प्रतिशत सिल्वर तथा अन्य जाने पहचाने तत्व मिले। बाकी 7 प्रतिशत बचे नए तत्व को उन्होंने जरमेनियम नाम दिया।

1918 – तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।

1952 – ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।

1959 – सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।

1987 – जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।

1994 – पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।

1999 – देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।

2000 – विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फिऩलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

2004 – तेरहवीं लोकसभा भंग। 

1944 -अमेरिकी प्रसूतिशास्त्री डॉ. जॉन रॉक (1890 – 1984) ने मरियम एफ. मेन्किन के साथ मिलकर पहली बार परखनली में मानव-अण्ड का निषेचन किया।

1892-अमेरिकी चिकित्सक विलियम पी. मर्फी का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉर्ज आर. मिनॉट के साथ 1926 में घातक एनीमिया के उपचार में सफलता प्राप्त की। (निधन-9 अक्टूबर 1987

1802 – अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर चाल्र्स व्हीटस्टोन का जन्म हुआ, जिन्होंने व्हीटस्टोन ब्रिज को लोकप्रिय बनाया। यह एक उपकरण होता है जो विद्युत प्रतिरोध को बिल्कुल सही नापता है। यह प्रयोगशालाओं में बहुतायत से इस्तेमाल होता है।  (निधन-19 अक्टूबर 1875)

1991- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  सल्वाडोर ल्यूरिया का निधन हुआ, जिन्हें मैक्सडेलब्रक और अलफ्रेड डे हेर्शे के साथ बैक्टीरियोफेजेस (जीवाणुओं को संक्रमित करने वाले विषाणुओं) पर अनुसंधान करने के लिए 1969 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 अगस्त 1912)

1804-अंग्रेज़ पादरी, राजनैतिक सिद्धान्तवादी तथा भौतिक वैज्ञानिक  जोजफ़ प्रीस्ट्ले का निधन हुआ, जिन्होंने आक्सीजन तत्व की खोज की। पहले उनकी रुचि विद्युत में थी मगर बाद में वे रसायनशास्त्र की ओर उन्मुख हुए। प्रीस्ट्ले सोडा-वाटर बनाने का तरीका खोजने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इन्होंने सल्फर डाइआक्साइड, अमोनिया, नाइट्रोजन आक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड और सिलिकन फ्लोराइड आदि गैसों की खोज की।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!