इतिहास में 4 मार्च

1840-विश्व का पहला व्यावसायिक फोटो स्टूडियो जॉन जॉनसन तथा एलेक्ज़ैण्डर एस. वॉल्कॉट द्वारा न्यूयॉर्क में खोला गया।़

1991 -डॉ. मॉरिस बकबिन्डर ने धमनियों को साफ करने का यंत्र  रोटोब्लेटर के निर्माण की घोषणा की।

1921 – असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहां पर शांतिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।

1931 – ब्रिटिश वायसराय, गवरनोर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गांधी की मुलाकात और राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।

2002 – राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रस्ताव नामंजूर, अफग़़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 मरे।

2008-  तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी.आर.एस) के विधायकों ने आंध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया।   संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के खिलाफ नई पाबंदिया लागू की। 

2009 – रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रमुख ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कटौती की घोषणा की।  राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का परीक्षण किया गया। 

1921 – साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ। 

1922 -प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फि़ल्म अभिनेत्री  दीना पाठक का जन्म हुआ। 


1939 – प्रसिद्ध क्रांंतिकारी  लाला हरदयाल का निधन हुआ। 

2007 -भारतीय सांसद सुनील कुमार महतो का निधन हुआ। 

1792- अमेरिकी अन्वेषक सैम्युअल स्लॉकम का जन्म हुआ, जिन्होंने पिन का आविष्कार किया। बीस साल तक बढ़ई का काम करने के बाद वे इंग्लैण्ड चले गए जहां उन्होंने 1835 में लोहे की पिन बनाने वाली मशीन बनायी और उसे पेटेन्ट कराया। उसी साल उन्होंने ठोस सिरे वाली पिन बनाने वाली मशीन को पेटेन्ट कराया, और फिर 30 सितम्बर 1841 में उन्हें कागज़ पर पिन लगाने वाली एक मशीन के लिए पेटेन्ट मिला।  (निधन-26 जनवरी 1861)

1835-अंग्रेज़ तंत्रिकाशास्त्री  जॉन ह्यूलिंग्स जैकसन का जन्म हुआ,  जिन्होंने मस्तिष्क या रीढ़ में हुए आघातों के कारण होने वाले मिरगी, वाक दोष तथा तंत्रिकातंत्र सम्बन्धित बीमारियों पर व्यापक अध्ययन किया। (निधन-7 अक्टूबर 1911)

1976 -स्विट्जऱलैण्ड में जन्मे जर्मन भौतिकशास्त्री  वाल्टर स्कॉट्की का निधन हुआ, जिनके ठोस अवस्था भौतिकी के शोध कार्य ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकास में योगदान दिया। उन्होंने क्रिस्टलों में सुप्रसिद्ध स्कॉट्की प्रभाव की खोज की। (23 जुलाई 1886)

1927-अमेरिकी रसायनज्ञ  इरा रैमसन का निधन हुआ। कॉन्स्टेन्टाइन फॉलबर्ग नामक अपने एक छात्र के साथ काम करते हुए उन्होंने 1879 में ओर्थोबेन्ज़ॉइल सल्फाइमाइड का आविष्कार किया। उन्होंने इस यौगिक को पेटेन्ट कराया। आज वह यौगिक सैकेरीन नाम से जाना जाता है। (जन्म-10 फरवरी 1846)।

महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा) 

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!