इतिहास में 16 फरवरी


1948-पहली यूरेनस के चन्द्रमा मिरान्डा का फोटोग्राफ लिया गया।

1953-पहली बार वैज्ञानिकों ने ऐरिक लन्ड्ब्लैड के नेतृत्व में स्वीडन की एक प्रयोगशाला में रेत के कण के बराबर हीरे का निर्माण किया। जिसे ग्रेफाइट को 83 हजार वायुमंडलीय दाब और लगभग दो हजार डिग्री सेंटीग्रेट  ताप पर एक घण्टे रख कर निर्मित किया गया था। इसका विचार रेफ्रिजेरेटर के आविष्कारक बाल्ट्जऱ वॉन प्लेटेन द्वारा सुझाया गया था।

1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।

1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।

2003 – विश्व की पहली क्लोन भेड़ डॉली को दया मृत्यु दी गई।

2008- मध्य प्रदेश शासन द्वारा पाश्र्वगायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया। टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजन का शुभारम्भ किया।  पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 

2010- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया। राज्यसभा संसद एवं प्रसिद्ध हिन्दी अनुवादक वाई. लक्ष्मीप्रसाद को तेलुगु साहित्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया। शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फि़ल्म अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छ: व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फ़ैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई। 

1944 – भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का निधन हुआ। 

1834 – जर्मन जीववैज्ञानिक अर्न्स्ट हकेल का जन्म हुआ, जिन्होंने पशु जगत को एककोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीवों में विभाजित किया। वे डार्विन के सिद्धान्त के उत्साही समर्थक थे। इन्होंने कई शब्द दिए जिनका प्रयोग आज के जीव वैज्ञानिक करते हैं जैसे ईकोलॉजी, फाइलम और फाइलोजेनी। (निधन-9 अगस्त 1919)

1822-  अंग्रेज़ वैज्ञानिक सुजननिकी (युजेनिक्स) के संस्थापक, सांख्यिकीविद तथा बौद्धिक क्षमता के जांचकर्ता  सर फ्रान्सिस गैल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने लाभदायक लक्षणों को पीढ़ी में बनाए रखने के लिए वैज्ञनिक तरीके से चुने अभिभावकत्व के लिए  शब्द दिया युजेनिक्स। (निधन-17 जनवरी 1911)

1956-भारतीय खगोल भौतिकशास्त्री  मेघनाद एन. साहा का निधन हुआ, जो 1920 में थर्मल आयनाइज़ेशन समीकरण को विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। जिसे फिर ब्रिटेन के वैज्ञानिक ऐडवर्ड ए. माइल्न ने और परिपूर्ण किया। जो अब तारकीय वातावरण के अध्ययन के लिए मूलभूत माना जाता है। (जन्म 6 अक्टूबर 1883) 

1754-  अंग्रेज़ चिकित्सक  रिचर्ड मीड का निधन हुआ, जिन्होंने रोग प्रतिरोधक दवाओं में योगदान दिया तथा चेचक के टीके के निर्माण में सहायता दी। उन्होंने प्लेग, खसरा, स्कर्वी आदि बीमारियों पर भी कार्य किया। इन्होंने 1702 में प्रकाशित मैकेनिकल एकाउन्ट आफ प्वॉयजऩ में वाइपर के ज़हर का इंसानों के शरीर पर होने वाले प्रभाव पर किए उनके परीक्षणों के अवलोकन थे। (जन्म 11 अगस्त 1673) ।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!