इतिहास में 11 जनवरी


1569 – इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारंभ हुआ।

1613 – जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।

1681 – ब्रैडेनबर्ग और फ्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।

1922 – लियोनार्ड थॉमसन पहले व्यक्ति थे जिन्हें इंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह रोग के उपचार के रूप में दिया गया। इससे पहले मधुमेह एक ऐसा रोग हुआ करता था जिसका पता लगने के महीनों या हफ्तों में ही रोगी की मौत हो जाती थी। थॉमसन को जेम्स कॉलिप द्वारा विकसित किए इन्सुलिन का डोज़ दिया गया जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और वह मधुमेह के साथ 13 साल तक जीवित रहे।

1954-पहली बार यूनाइटेड किंगडम के बी.बी.सी. टेलिविजऩ पर मौसम का पूर्वानुमान दिखाया गया। इसे बी.बी.सी. के लाइम ग्रोव स्टूडियो से प्रसारित किया गया। जिसमें मौसम विभाग के जॉर्ज कावलिंग ने चित्रफलक पर पिन से लगे हुए हाथ से बने हुए दो चार्ट लेकर प्रस्तुत किया।

1955 – भारत के अख़बारी कागज़़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।

1999 – भारत में शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।

2001 – भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।

2010 – भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। 

1966 – स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ।  

2008 – सर एडमंड हिलेरी का निधन हुआ जिन्होंने शेरपा तेनजि़ंग के साथ माउंट एवरेस्ट पर कदम रखा था। 

1872- अमेरिका के अन्वेषक और रेडियो संचार के अग्रणी और संचार अभियान्त्रिकी के जाने माने शिक्षक जार्ज वाशिंगटन पियर्सका जन्म हुआ, जिन्होंने पियर्स ऑसिलेटर की खोज की जो क्वार्ट्ज़ क्रिस्टल के प्रयोग से रेडियो ट्रान्समिशन को ठीक-ठीक तथा नियत आवृत्ति में रखता है और फ्रीक्वेन्सी मीटर को समान परिशुद्धता प्रदान करता है। (निधन- 25 अगस्त 1956)

1889-अमेरिका के आनुवांशिकीविद् केल्विन ब्लैकमैन ब्रिजेस का जन्म हुआ,  जिन्होंने फलमक्खी (ड्रॉसोफिला मेलेनोगैस्टर) पर प्रयोग कर के आनुवांशिकी में गुणसूत्रों की भूमिका के बारे में उन्नत समझ विकसित की। उन्होंने 1910 में थॉमस हन्ट मॉर्गन के साथ प्रयोगशाला सहायक के रूप में काम करना शुरू किया और यह जानने का प्रयत्न किया कि गुणसूत्रों में परिवर्तन होने पर वंशानुगत परिवर्तनों पर कैसा प्रभाव पड़ता है।  (निधन- 27 दिसम्बर 1938)

1991-अमेरिकन भौतिकशास्त्री  कार्ल डेविड एन्डरसन का निधन हुआ, जिन्होंने ऑस्ट्रिया के विक्टर फ्रान्सिस हेस्स के साथ पॉजि़ट्रॉन की खोज की। इसके लिए उन्हें 1936 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म-3 सितम्बर 1905)

1882 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक थ्योडोर श्वॉन का निधन हुआ,  जिन्होंने कोशिका विभाजन द्वारा यह बताया कि कोशिका जीवों की आधारभूत इकाई है जो हमारे प्रारम्भिक भाग (दांत, हड्डियां, मांस, उपास्थियां और स्नायु तंत्र आदि) का निर्माण करती है। उन्होंने कोशिका सिद्धान्त तथा आधुनिक ऊतक विज्ञान की नींव रखी। उन्होंने किण्वन (फर्मेन्टेशन) पर भी काम किया, तथा पेप्सिन नामक एन्ज़ाइम की खोज की। (जन्म-7 दिसम्बर 1810)

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!