इतिहास में 10 मार्च

1876 -ग्राहम बेल ने पहली बार अपने सहायक को टेलीफोन से कॉल किया।

1922 –  महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षों की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए।   चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर। 


1948- हर्बर्ट एच. हूवर ध्वनि की गति से भी तेज़ यान चलाने वाले पहले विमान चालक बने।

1998 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।

2002 – फिलीस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा, पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।

2003 – उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।

2007 – यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुंचे।

2008 – माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्टफ्रंट ने सत्ता संभाली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी. डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2010 – भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया। 

1945 – कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का जन्म हुआ। 

1897 – भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ। 

1628-  इटली के भौतिकशास्त्री और जैवरसायनज्ञ मार्सेलो मैलपीगी का जन्म हुआ, जिन्होंने सूक्षमदर्शीय शरीर रचना विज्ञान की स्थापना की। उन्होंने पहले पौधों, कीड़ों, मछलियों, फिर मानव की शरीर रचना का अध्ययन किया। वे फेफड़े, गुर्दे, मस्तिष्क, जीभ, त्वचा आदि का सूक्ष्मदर्शी से अवलोकन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे। (निधन-30 नवम्बर 1694)

1873 -अमेरिकी वनस्पति वैज्ञानिक तथा रसायनज्ञ  जॉन टॉरी का निधन हुआ, जो उत्तरी अमेरिका के पौधों पर किए गए अपने अध्ययन के लिए प्रसिद्ध हैं। (जन्म 15 अगस्त 1796)

1847-अंग्रेज़ रसायनज्ञ  चाल्र्स हैशेट का निधन हुआ,  जिन्होंने 1801 में कोलम्बियम तत्व की खोज की। उन्होंने यह खोज तब की जब वे इंग्लैण्ड में कोलम्बाइट नामक काले पत्थर पर अनुसंधान कर रहे थे। हैशेट उस जटिल खनिज में एक नया तत्व ढूंढने में सफल रहे पर वे उसे अलग नहीं कर सके। उस तत्व को जर्मन वैज्ञानिक हेनरिक रोज़ ने नायोबियम नाम दिया जब करीब चालीस साल बाद उन्होंने उसे फिर से खोजा। (जन्म 2 जनवरी 1765)।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!