भाटापारा । शहरी इलाके में एक घर के अंदर एक युवक की लाश मिली है, युवक के घर के दरवाजे पर सूचना चस्पा थी, जिसमें लिखा है “पहले पुलिस और मीडिया को बुलाए, फिर दरवाजा खोले। इस सूचना ने मामले को पेचीदा कर दिया है। हालांकि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या के पहलू पर भी अपनी जांच कर रही है।

मामला भाटापारा के बंगाली पारा कॉलोनी का है, मृतक का नाम सुरेश कुमार नागवानी है। उसकी शादी नहीं हुई थी। मोहल्लेवासी उसे आदतन शराबी बता रहे हैं। बंगाली कॉलोनी में सुरेश और उसका भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते थे। दोनों को एक दूसरे से कोई मतलब नहीं था। कुछ दिनों तक मोहल्ले में नहीं दिखने पर पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, तो दरवाजे पर लिखा मिला कि पुलिस और मीडिया को बुलाकर ही दरवाजा खोले।
सुरेश का शव सड़ चुका है और दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घर के दरवाजे पर कागज चस्पा मिला, जिसमें लिखा है कि पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में दरवाजा खोला जाए। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पड़ोसियों ने उसके भाई की मदद से भाटापारा शहर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला, तब वो फांसी पर लटकता मिला। भाटापारा शहर थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया लाश दो से तीन दिन पुरानी है। कुछ नोट्स मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।







Comments are closed.