आज बिलासपुर बंदः- एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और विमान सेवा ज्यादा सुविधाजनक बनाने की मांग

बिलासपुर/ हवाई सेवा संघर्ष समिति ने शुक्रवार 7 अप्रैल को बिलासपुर बंद का आह्वान किया है। बिलासपुर वासियों के लिए देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों से कनेक्टिविटी वाली विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हवाई सेवा संघर्ष समिति ने ये ऐलान किया है।

हवाई सेवा समिति के इस आह्वान को शहर के सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों समेत स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है। व्यापारी संगठनों के समर्थन को देखते हुए शुक्रवार को बंद के पक्ष में शनिचरी, तिफरा सब्जी मंडी, बृहस्पति बाजार, बुधवारी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार, मुंगेली नाका, मंगला चौक सरकंडा, तेलीपारा और पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

हवाई सेवा समिति का आरोप है कि बिलासपुर के चकरभाठा से शुरू हुई विमान सेवा को और अधिक सुविधाजनक और कई शहरों से संपर्क वाली सेवा बनाने की जगह उड्डयन विभाग और उसके कर्ताधर्ता इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं। कभी रायपुर की तुलना में बिलासपुर से दिल्ली का किराया दोगुना कर दिया जा रहा है, तो कभी यहां आने वाली और यहां से जाने वाली फ्लाइट को एकाएक रद्द या डायवर्ट कर दिया जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हवाई सेवा संघर्ष समिति द्वारा 7 अप्रैल को बुलाए गए बंद को सफल बनाने के लिए विजय वर्मा, महेश दुबे टाटा, देवेंद्र सिंह, बद्री यादव, राजेंद्र शुक्ला, सुधांशु मिश्रा, सुदीप श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल अनिल गुलहरे और समीर अहमद समेत कई सामाजिक-व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

  • Related Posts

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा, 15 मार्च। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने…

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम
    error: Content is protected !!